1.50 लाख भक्त करेंगे ‘उज्जैन के महाकाल’ के दर्शन

संत गजानन महाराज बहुद्देशिय संस्था द्बारा प्रगट दिन महोत्सव

* चंद्रकुमार जाजोदिया ने दी जानकारी
अमरावती/दि.4 – विगत 14 सालों से निरंतर संत गजानन महाराज की सेवा कर रहे संत गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था द्बारा इस वर्ष भी महोत्सव के उपलक्ष्य में अवंतिका नरेश महाकाल उज्जैन मंदिर प्रतिकृति व महाकाल लोक कॉरिडोर की आकर्षक झाकी तैयार की गई हैं. इस झाकी का आगामी दिनों में करीब 1.50 लाख भक्त दर्शन लाभ लेंगे, ऐसी जानकारी समाजसेवी तथा उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रकुमार जाजोदिया ने दी.
स्थानीय देवरनकर नगर परिसर में संत गजानन महाराज बहुद्देशीय संस्था द्बारा इस वर्ष प्रकट दिन महोत्सव के उपलक्ष्य में अवंतिका नरेश महाकाल उज्जैन मंदिर प्रतिकृती व महाकाल लोक कॉरिडोर की आकर्षक झांकी की जानकारी देते हुए चंद्रकुमार जाजोदिया ने बताया की स्वागत अध्यक्ष कैलाश गिरोडकर, किशोर गोयनका , कार्याध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दिलीपभाई पोपट, मनीष करवा, श्यामसुंदर भैय्या के सहयोग से हर साल की तरह इस वर्ष भी संस्था द्बारा संत गजानन महाराज का प्रकट महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस महोत्सव का समापन समारोह 9 फरवरी को होगा. इस वर्ष संत गजानन महाराज बहुद्देशीय संस्था द्बारा निर्मित नयनरम्य ‘महाकाल लोक’ कॉरिडोअर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हैं. संस्था की ओर से हर साल कुछ हटके करने की कोशिश की जाती हैं. जिसके चलते इस वर्ष उज्जैन के महाकाल की झांकी को साकार करने का फैसला लिया गया था. लगातार 14 वर्षों से जारी निरंतर सेवा के तहत अब तक तिरूपति बालाजी, शिर्डी के साई बाबा, संत गजानन महाराज द्बारा बताये गये 21 अध्याय के चमत्कार जैसी विविध झांकियों का निर्माण किया है. अकोला के मंगेश गिते ने इस झांकी को साकार करने मेहनत ली हैं. महामाल के मंदिर में जिस प्रकार विधिविधान से पूजा अर्चना की जाती हैें. उसी प्रकार इस मंदिर में भी पूजा अर्चना की जा रही हैं. जिसमें हर दिन सुबह 7 बजे श्री का अभिषेक व भस्म आरती दोपहर 4 से 6 बजे तक भजन संध्या, शाम 7 बजे भव्य महाआरती की जाती हैं. मंगलवार को प्रस्तुती गौरी गणपति भजनी मंडल द्बारा भजन प्रस्तुत किये गये. गुरूवार 5 फरवरी को शाम 7.30 बजे भजन कार्यक्रम होगा. रविवार 8 फरवरी को श्री का 148 वां प्रगटदिन महोत्सव मनाया जायेगा. जिसमें सुबह 7 बजे श्री का अभिषेक पूजन व आरती, दोपहर 12 बजे श्री की मध्यान्ह आरती व प्रसाद वितरण, शाम7 बजे प्राचीन खल्लार बालाजी मंदिर के भगवान वेंकटेश्वर उत्सव मूर्ति का दर्शन, शाम 7.30 बजे भव्य महाआरती व संपुर्ण परिसर को दियों से प्रज्वलित किया जायेगा. सोमवार 9 फरवरी को दोपहर 4 से 6 बजे तक हभप गजानन महाराज वायकर का काले का कीर्तन होगा. शाम 7 बजे भव्य महाआरती व पश्चात रात 10 बजे तक भक्त प्रसादी का लाभ ले सकेंगे. संत गजानन महाराज बहुद्देशीय संस्था द्बारा मंगलमय वातावरण में तैयार की गई उज्जैन के महाकाल की झांकी का भक्तों ने सहपरिवार दर्शन लेने का आवाहन आयोजकों ने किया है. प्रेसवार्ता में संस्था के प्रमुख शुभम शेगोकार, रसा फिल्म के अभिनेता नासिक निवासी ऋषी बिस्सा व उनके पिता प्रवीण बिस्सा जो विशेष रूप से चंद्रकुमार जाजोदिया के आग्रह पर उपस्थित हुए थे. उन्होंने भी मंदिर का अवलोकन किया.

Back to top button