जिला नियोजन का शतप्रतिशत फंड उपयोगी

जिलाधीश ने माना सभी विभागों का आभार

अमरावती/दि.1 – जिला नियोजन समिति का कल समाप्त हुए वित्त वर्ष में आवंटित फंड का शतप्रतिशत उपयोग किया गया है. जिलाधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी देते हुए सभी संबंधित विभागों के सहकार्य हेतु आभार जताया है. उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2024-25 में 12 करोड की निधि समर्पित करनी पडी थी. किंतु वित्त वर्ष 2025-26 में कोई फंड समर्पित नहीं करना पडा. 100 फीसद निधि खर्च कर नियोजन समिति डीपीसी ने रिकॉर्ड बना दिया है. डीपीसी ने यह भी कहा कि, आर्थिक अनुशासन और विकास का लक्ष्य लेकर कार्य किया गया. आगे भी ऐसा ही कार्य होगा. नियोजन समिति ने सभी अधिकारियों को शानदार कामाकज के लिए धन्यवाद दिया है.

Back to top button