1251 किलो गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार
नागपुर पुलिस की बडी कार्रवाई, राजस्थान भेजी जा रही थी खेप

* सवा 6 करोड का नशीला पदार्थ पकडा
नागपुर /दि.28- खुफिया राजस्व संचालनालय डीआरआई नागपुर प्रादेशिक पथक ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी की चेन का पर्दाफाश कर दो केस में 1251 किलो गांजा जब्त किया. जिसकी कीमत मार्केट में सवा 6 करोड बतायी जाती है. मुख्य सूत्रधार सहित चार आरोपी हिरासत में लेने की जानकारी डीआरआई ने दी.
नैशनल हाईवे-53 पर ओडिशा-आंध्र सीमा से मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा की ओर जाते पीकअप वाहन को पुलिस ने अडाया. तलाशी लेने पर 53 डिब्बों में बोरों में छिपाकर रखे 142 पैकेट बरामद हुए. जिसमें 729 किलो गांजा मिला. गांजे का यह माल अद्रक के बोरों में छिपाकर रखा गया था. किंतु पुलिस ने खोज निकाला. इसके पहले राष्ट्रीय महामार्ग-47 पर भगीमाहरी टोल प्लाझा के पास ओडिसा से आये ट्रक से फर्निचर के बीच और कमरों में छिपाकर रखे गये 522 किलो गांजे के 100 से अधिक पैकेट बरामद किये गये थे. दो आरोपियों को पकडा गया था, अब सूत्रधार सहित 4 आरोपी बंदी बनाये गये है. डीआरआई का कहना है कि, नशीला पदार्थों की यह खेप राजस्थान भेजी जानी थी. लगातार कार्रवाई से नशा कारोबारियों को तगडा झटका लगने का दावा किया जा रहा है.





