नागपुर में 12 वीं का परचा लीक!
सदर थाने में शिकायत

* कोचिंग क्लास का कनेक्शन बताया जा रहा
नागपुर/दि.21 – राज्य बोर्ड द्वारा ली जा रही कक्षा 12 वीं की एग्जाम दौरान एन परीक्षा से एक घंटा पहले परचा लीक होने का दावा किया जा रहा है. इस बारे में यहां सदर थाने में शिकायत दी गई है. एक कोचिंग क्लास संचालक की इस प्रकरण में लिप्तता देखी जा रही है. पुलिस ने तहकीकात शुरु कर दी है. बताया गया है कि, सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर फिजिक्स और केमिस्टी विषयों के परचे लीक किये गये.
* सेंट उर्सुला परीक्षा केंद्र
खबर में सदर थांनातर्गत सेंट उर्सुला परीक्षा केंद्र का नाम आया है. वहां गुरुवार को केमिस्टी के परचे दौरान यह मामला उजागर होने का दावा खबर में किया गया है. जिसके मुताबिक परीक्षा से पहले ही पेपर विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप पर आ गया था. उक्त परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा बार-बार प्रसाधन के लिए जा रही थी. जिससे सुपरवाइजर को शक हुआ.
* महिला अध्यापिका ने ली तलाशी
सुपरवाइजर ने महिला अध्यापिका को बुलाकर छात्रा की तलाशी ली. उसके पास स्मार्ट फोन मिला. वह जप्त कर जांच की तो एक वॉट्सएप ग्रुप पर परीक्षा शुरु होने से पहले ही प्रश्न पत्रिका वायरल होने का पता चला.
* निजी कोचिंग क्लास कनेक्शन
खबर के मुताबिक केंद्र प्रमुख ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. तत्काल जांच पडताल शुरु की गई. वॉट्सएप ग्रुप खंगाला तो 15 विद्यार्थियों का एक समूह बनाया गया था. दो छात्राओं की जांच और पूछताछ करते हुए उन्होंने तुरंत एक निजी कोचिंग क्लास के कनेक्शन का खुलासा किया. कोचिंग क्लास के अध्यापक द्वारा पैसे लेकर परचा लीक किये जाने की प्राथमिक जानकारी बतायी जा रही है. ग्रुप के अन्य 13 विद्यार्थी नागपुर शहर के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा दे रहे है, यह भी खुलासा हुआ. रैकेट में कौन कौन लिप्त है, इसका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है. उधर बोर्ड ने ऐसी किसी पेपर लीक की घटना से साफ इंकार किया है.