कल से 12 वीं की एक्झाम

सीसीटीवी की निगरानी

* पुलिस भी रहेगी तैनात
* जिले में 35,929 विद्यार्थी
अमरावती/दि.9 – जिले के 137 केंद्रों पर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं की परीक्षा कल 10 फरवरी से प्रारंभ हो रही है. जिसके लिए पहली बार 100 से अधिक केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी स्वयं जिलाधीश आशीष येरेकर ने सुनिश्चित की है. उसी प्रकार केंद्रों पर खाकी की निगरानी रहेगी. परीक्षा से संबंधित इतर लोगों को एक्झाम दौरान केंद्र के आसपास भी फटकने नहीं दिया जाएगा. आज शाम केंद्रों पर कक्षानिहाय तैयारी कर लेने का दावा शिक्षा बोर्ड ने किया है.
बता दें कि, 43 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील माना गया है. कॉपी रोकने सभी कदम उठाए गए है. कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी इंस्टॉल न हो सके, तो वहां के केंद्र प्रमुख और पर्यवेक्षक अदला-बदली किए गए है. जिले में कुल 35,934 छात्र-छात्राएं 12 वीं का इम्तहान देंगे.
* जिलानिहाय परीक्षार्थी और केंद्र
जिला परीक्षार्थी केंद्र
अकोला 27,035 87
अमरावती 35,929 137
बुलढाणा 36,364 117
यवतमाल 35,570 128
वाशिम 22,369 74
कुल 1,57,267 543

Back to top button