शहर में तीन माह दौरान जानलेवा हमले के 13 मामले
पहली तिमाही के दौरान प्राणघातक हमलों के मामलो में इजाफा

* मारपीट, लूटपाट, चोरी व वाहन चोरी के मामलों में आई थोडी कमी
अमरावती/दि.3 – वर्ष 2026 के पहले तीन माह के दौरान अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत जानलेवा हमलों के 13 मामले घटित हुए. जिन्हें लेकर मिली शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस थानों में अपराध दर्ज किए गए. खास बात यह है कि, वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान जानलेवा हमले के 8 मामले दर्ज हुए थे. जबकि इस वर्ष ऐसे मामलों की संख्या 13 रही. जिसके चलते कहा जा सकता है कि, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जानलेवा हमलों की घटना में करीब डेढ गुना इजाफा हुआ है. हालांकि इस दौरान मारपीट, लूटपाट, चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं में कुछ हद तक कमी आई. वहीं गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सडक हादसों की संख्या कुछ अधिक रही.
इस संदर्भ में शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च माह के दौरान जानलेवा हमले के 8, सडक हादसे के 89, जबरिया चोरी के 67, वाहन चोरी के 119, मारपीट के 153, जालसाजी के 37, डाके के 4 एवं विनयभंग के 50 मामले दर्ज हुए थे. वहीं वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च माह के दौरान जानलेवा हमले के 13, सडक हादसे के 104, जबरिया चोरी के 52, वाहन चोरी के 76, मारपीट के 129, जालसाजी के 31, डाके के शून्य एवं विनयभंग के 48 मामले दर्ज हुए है. जिसके चलते कहा जा सकता है कि, शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा अमरावती शहर में अपराधिक वारदातों को काफी हद तक नियंत्रित रखा गया है.
* क्या कहते है आकडे
अपराध 2025 2026
जानलेवा हमले 8 13
सडक हादसे 89 104
जबरिया चोरी 67 52
वाहन चोरी 119 76
मारपीट 153 129
जालसाजी 37 31
डाका 4 0
विनयभंग 50 48





