मार्च में 13 दिन छुट्टीयां

लोग टेंशन छोड बना रहे अवकाश का प्लान

यवतमाल/दि.28 – इस साल मार्च का महीना अनूठा आया है. 13 छुट्टियां इस माह पड रही है. जिससे आर्थिक वर्ष के एंडिंग का टेंशन छोडकर नौकरीपेशा से लेकर सभी लोग अवकाश का प्लानिंग कर रहे हैं. सैर सपाटे की योजना बना रहे हैं.
अप्रैल में होने वाले कई त्यौहार इस बार कल से शुरु हो रहे मार्च माह में आने से अवकाश की संख्या बढी है. धुलेंडी से लेकर महावीर जयंती तक अनेक छुट्टियां आने वाली है. 3 मार्च को धुलिवंदन, 19 मार्च को गुढी पाडवा, 21 मार्च रमजान ईद, 26 मार्च श्रीराम नवमी और 31 मार्च महावीर जयंती की छुट्टी होनी है. पांच दिनों का सप्ताह लागू कार्यालयों के लिए शनिवार अथवा रविवार से सटी छुट्टी से परिवार सहित घूमने की प्लानिंग लोग कर रहे है. 20 मार्च को छुट्टी ले ले तो लगातार चार दिन और 27-30 मार्च की छुट्टी मंजूर होने पर सतत 6 दिनों का अवकाश नौकरीपेशा लोगों को मिल सकता है. बल्कि मार्च की छुट्टियों का प्लानिंग लोग करने की जानकारी है.

Back to top button