गुलाल की 14 वैरायटी, सभी की डिमांड

होली पर एफ जेड जयपुरवाला के यहां कई नई चीजें

* शावर पिचकारी, इलेक्ट्रीक गन, 45 किलों का सिलेंडर हिट
* अमरावती से पूरे राज्य में भेजा जाता रंग, रसायन
अमरावती/ दि. 26- अमरावती में होली के रंगों की बात छिडते ही सबसे पहले जवाहर गेट के भीतर दशकों से चले आ रहे प्रतिष्ठान एफ जेड जयपुरवाला का नाम सभी की जिव्हा पर आता है. जयपुरवाला न केवल पंचक्रोशी बल्कि समस्त महाराष्ट्र और पडोसी मध्यप्रदेश के गांवों, शहरों में भी अपने होली के गुलाल तथा पक्के रंगों के लिए प्रसिध्द है. इस बार भी होली के रंगों की जोरदार खरीदी होलसेलर और कस्टमर्स यहां से खूब कर रहे हैं. प्रतिष्ठान के संचालक वसीम अहमद फहीम अहमद बताते हैं कि 14 प्रकार का हर्बल गुलाल की डिमांड सर्वत्र है. सभी यह गुलाल पसंद कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षो से लोगों ने गुलाल होली खेलने की परिपाटी शुरू की है. जिससे गुलाल के सभी रंगों, गुलाबी, पीला, हरा, स्कॉयब्ल्यू, पोपटी, पर्पल, गोल्डन येलो सभी की जोरदार मांग गांव देहात से लेकर मुंबई, पुणे, नाशिक, जलगांव जैसे शहरों तक हैं. वसीम भाई आज दोपहर अमरावती मंडल से खास चर्चा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि हमेशा की तरह रंगों के त्यौहार होली के लिए बच्चों और युवा पीढी हेतु भरपूर चीजें, पिचकारी, गन पिचकारी और स्प्रे आदि उपलब्ध हैं.
45 किलों का सिलेंडर हिट
वसीमभाई बताते हैं कि हर्बल गुलाल मात्र 50 रूपए से लेकर 70 रूपए किलो में उपलब्ध है. महिलाएं, युवतियां भी गुलाल के 100 ग्राम से लेकर आधा किलो के पैकेट चाव से खरीद रही है. उनका ग्रामीण इलाकों में काफी माल जाता है. प्रत्येक दुकानदार जयपुरवाला का गुलाल की डिमांड करता है. पिछले एक महीने से बुकिंग और गत पखवाडे भर से सभी ओर ऑर्डर के अनुरूप माल पहुंचाया गया है. जयपुरवाला का खास गुलाल सिलेंडर चहुंओर हिट हो गया है. बडे समारोह, कार्यक्रम में करीब 45 किलो कैपेसिटी का गुलाल सिलेंडर बडा पसंद किया जा रहा है. एक साथ काफी मात्रा में गुलाल एकत्र लोगो पर उडाया जा सकता है. सिलेंडर के अलग- अलग रेट हैं. 1 हजार से लेकर 10 हजार तक रेंज रहने की जानकारी वसीमभाई जयपुरवाला ने दी.
* फोम स्प्रे और गोल्डन स्प्रे
वसीमभाई बताते हैं कि हर आयुवर्ग का होली खेलने का अपना अंदाज होता है. यवा पीढी फोम स्प्रे तथा गोल्डन – सिल्वर स्प्रे और ट्यूब पसंद करती है. इसकी रेंंज 50 से लेकर 200 रूपए तक हैं. एक यूनिट से 5-7 लोगों को आसानी से रंगा जा सकता है. उन्होंने बताया कि शावर पिचकारी भी 150 ेसे 200 रूपए की रेंज में हैं. यह बच्चे और जवान दोनों ही पसंद कर रहे हैं. होली पर मास्क लगाकर घूमने की चाह अनेक की रहती है. अत: जयपुरवाला ने 10 रूपए से लेकर 50 रूपए तक विविध मास्क उपलब्ध हैं.
* बैटरी की पिचकारी
बैटरी पर चलनेवाली इलेक्ट्रिक गन और अन्य साधन उपलब्ध है. 200, 600, 1000 रूपए की रेंज इलेक्ट्रिक गन के रहने के साथ सभी वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं. काफी मात्रा में यूनिट विक्री हो चुकी है. गुलाल के पैकेट के डिब्बे हाथों हाथ बिक रहे हेैं. जिससे होली की ग्राहकी चरम पर आ गई है. अगले दो चार दिन जयपुरवाला प्रतिष्ठान के कर्मचारियों को बात करने की भी फुर्सत नहीं रहेगी. इस कदर अमरावती और पंचक्रोशी में जयपुरवाला का रंग रंगोत्सव पर सभी पसंद करते हैं.

Back to top button