1456 अधिकारी कर्मी मुस्तैद

होली पर खाकी की तैयारी

* एसआरपीएफ की प्लाटून और त्वरित कार्रवाई बल
अमरावती/दि.2 – रंगोत्सव होली के तैयार पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, हुडदंगियों पर अंकुश रखने के वास्ते आयुक्तालय क्षेत्र में अधिकारियों सहित 1456 वर्दीधारी मुस्तैद रहेंगे. कही भी कोई घटना या दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिनटों में पुलिस पहुंचकर एक्शन लेगी. उसी प्रकार सीपी राकेश ओला ने रंगोत्सव का त्यौहार शांति से मनाने की अपील करते हुए लोगों को हुडदंग, झगडे फसाद से दूर रहने आगाह किया है. उन्होंने गुंडे, बदमाशों पर कडी कार्रवाई के भी संकेत दिये.
पुलिस सूत्रों ने अमरावती मंडल को बताया कि, आज और कल होली निमित्त सीपी ओला के नेतृत्व में तीनों डीसीपी, 5 एसीपी, 27 निरीक्षक, 70 एपीआई, पीएसआई तैनात रहेंगे. उसी प्रकार 1350 पुलिस कर्मी, 200 होमगार्ड भी मुस्तैद रहेंगे. एसआरपीएफ की एक प्लाटून अमरावती में अलर्ट मोड पर रहेगी. दामिनी पथक, अपराध शाखा, क्यूआरटी, विशेष शाखा भी हर समय अलर्ट रहकर कानून व्यवस्था बनाये रखने में तत्पर रहेगी.
* 18 से 20 स्थानों पर नाकाबंदी
वाहनों की रफ्तार पर अंकुश और हुडदंगियों पर एक्शन लेने शहर में 18-20 स्थानों पर नाकाबंदी की जाएंगी. देख-संभलकर वाहन चलाने का आवाहन पुलिस ने किया. उसी प्रकार वाहनों से गैरकानूनी कामकाज पर भी आगाह किया. सीपी राकेश ओला ने कहा कि, सही कागजात और लाईसेंस के साथ वाहनों की सवारी करें. बगैर कागजात वाहन और चालक पाये जाने पर यातायात नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी. उन्होंने रंगोत्सव आनंद उल्लास से मनाने और कानून का पालन करने की अपील की.

Back to top button