मां के शरीर के नीचे दबने से 15 दिन के शिशु की मौत
पालने के पास लौटते समय पैर फंसने से गिरी माता

* खरोंचों के कारण की अनदेखी
मोर्शी / दि.13 – तंबू में लौटी मां का पैर में पैर फंसने से वह नीचे गिर गई और किनारे पर मौजूद 15 दिन की बच्ची की उसके शरीर के नीचे दबने से मृत्यु हो गई. यह घटना 12 मार्च को उजागर हुई. मृतक बालिका का नाम रूषि है जबकि मां का नाम सुनीला आकाश लांगापुरे (26) है. वह वरूड तहसील के अमडापुर की रहनेवाली है.
तंबुओं में रहकर घर- घर भविष्य देखनेवाले भराडी जमाति के यह लोग है. तीन दिन पूर्व वह मोर्शी तहसील के दुर्घवाडा में अंधारे ले- आउट के पास तंबू डालकर पति और दो बच्चिों के साथ रहने लगे थे. 11 मार्च को सुनीला का पति आकाश से खाने के कारण पर से विवाद हो गया था. 12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे के दौरान वह लौटी तब आकाश वहीं था. तंबू में जाते समय सुनीला का पैर में पैर फंस गया और वह नीचे गिर पडी और वहीं 15 दिन की बच्ची पर वह जा गिरी इस हादसे में नीचे दबने से इस मासूम की मृत्यु हो गई. लेकिन सुनीला इस बात से अनजान थी. सुनीला के उस मासूम को अपनी गोद में लिया और पालने में डाल दिया. लेकिन बाद में घटना का पता चलते ही पडोस के तंबू में रहनेवाली महिला वहां इकट्ठा हो गई. उन्होंने रूषि को देखा तब वह दम तोड चुकी थी. इस प्रकरण में मोर्शी थाने में शिकायत दर्ज की गई. थानेदार राहुल आठवले और पीएसआई गवई ने घटनास्थल भेंट दी.





