शहर में 15 प्रतिशत होटल बंद

कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई हो रखी है बैन

* होटल, रेस्तरां संचालक बेजार, 60 प्रतिशत मेनू भी कैन्सल
* जिला प्रशासन से शाम तक होगी एसो. की चर्चा
अमरावती/दि.17 – राज्य शासन द्वारा उपहारगृहों को उनकी क्षमता की 70 प्रतिशत व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाने के आदेश का कथित रुप से मनमाना अर्थ निकालने की वजह से अमरावती के होटल रेस्टारेंट संचालक खफा हो गये हैं. वे जिला प्रशासन से चर्चा की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें बताया गया कि, कलेक्टर और आला अधिकारी वीडियो कॉन्फरंस में व्यस्त है. इस बीच शहर में काफी मात्रा में होटल्स सिलेंडर के अभाव में बंद करने पडे है. फलस्वरुप सैकडों लोगों के रोजगार का भी सवाल पैदा हो गया है. सप्ताह भर से अधिक हो गया कि, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर बैन लगाया गया है. फलस्वरुप होटल और रेस्टारेंट का धंधा काफी प्रभावित हुआ है.
* मेनू भी किये कम
अमरावती रेस्टारेंट और लॉजिंग एसो. के सचिव सारंग राउत ने बताया कि, पिछले शनिवार सरकार ने आदेश जारी किया था कि, उपहार गृहों को 70 प्रतिशत अनुपात में व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध किये जाये. जिसका प्रशासन ने अर्थ निकाला है कि, सरकारी कार्यालयों और कैंटीन के बारे में यह आदेश है. ऐसे में व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से शहर के 1500 से अधिक पंजीकृत होटल कारोबारियों में से 15 से 20 प्रतिशत के कामकाज बंद करने पडे है. उसी प्रकार मेनू भी प्रभावित हुए हैं. 60 प्रतिशत से अधिक व्यंन मना करने पड रहे.
* कम इंधन के व्यंजन
सारंग राउत ने बताया कि, प्राइवेट खाद्यान्य सप्लायर कंपनियों के ऑर्डर्स अभी नहीं लिये जा रहे. उसी प्रकार कम इंधन के व्यंजन पर जोर दिया जा रहा है. ग्राहक कुछ मात्रा में सहकार्य कर रहे हैं. फिर भी ग्राहक तो सेवा चाहता है. ऐसे में सिलेंडर नहीं रहने से प्रतिष्ठान बंद करने के अलावा चारा नहीं बचा. रोजी-रोटी की समस्या हजारों लोगों के सामने खडी हो गई है. ऐसे में प्रशासन से सार्थक संवाद कर हल निकालने का प्रयत्न एसोसिएशन कर रहा है. आज शाम का समय कदाचित जिलाधीश और संबंधित अधिकारियों का मिल जाये, तो बात हो सकेगी. जिस पर एसो. का अगला कदम निर्भर रहने की बात सचिव सारंग राउत ने कही.

Back to top button