शहर में कटेंगे 150 पेड, 4 वृक्षों का होगा ट्रांसप्लांटेशन

25 पेडों की अवैध कटाई, 5 लाख का लगाया जुर्माना

* 20 से अधिक पेडों की छटाई की मांग नामंजूर
अमरावती /दि.19 – शहर में आईआईएमसी की प्रस्तावित इमारत का निर्माण व अर्जुन नगर पानी की टंकी परिसर स्थित सागौन व अन्य विविध प्रजातियों के 175 में से 137 ऐसे कुल 150 पेडों की कटाई को मनपा की वृक्ष प्राधिकरण समिति ने मंजूरी दी है. प्रशासन के अनुसार बुनियादी परियोजनाओं के लिए यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पवन नगर बडनेरा, कैलाश नगर, गणेश कालोनी के बेल, कडू नीम व पाम प्रजाति के 4 बडे वृक्षों के प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांटेशन) का भी निर्णय लिया गया.
उद्यान विभाग ने बताया कि, जिन 4 पेडों का स्थानंतरण करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है. पेड प्रत्यारोपण प्रक्रिया विशेषज्ञों की देखरेख में की जाएगी. वहीं दूसरी ओर, शहर के जवेरी नर्सरी परिसर में गुलमोहर, अशोका, कडू नीम आदि 5, नरसम्मा विद्यालय किरण नगर में 9, राजापेठ में 3, श्याम नगर में 1, बडनेरा मार्ग पर जामून, उंबर, सप्तपर्णी ऐसे 3, दरोगा प्लॉट में 4 ऐसे कुल 25 घने पेडों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है. जांच में दोषी पाये गये प्रत्येक व्यक्तियों पर प्रति वृक्ष 20 हजार रुपए के हिसाब से कुल 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
वनिकरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि, बीना अनुमति पेड काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इसके अलावा, 20 से अधिक पेडों की छटाई की मांग नामंजूर कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि, जिन पेडों की छटाई की मांग की गई थी, वे स्वस्थ है और किसी भी प्रकार का खतरा उत्पन्न नहीं कर रहे. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक छटाई की अनुमति नहीं दी जाएगी. मनपा के उद्यान विभाग प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि, वे हरित आवरण को बचाने में सहयोग करें और किसी भी अवैध कटाई की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें.

Back to top button