मनपा की पहली आमसभा में हुआ स्थायी समिति के 16 सदस्यों का चयन

भाजपा के सर्वाधिक 5 पार्षद पहुंचे ‘स्टैंडींग’ में, पद्मजा कौंडण्य, स्मिता सूर्यवंशी, मिलिंद बांबल, पंचफुला चव्हाण व विनोद तानवैस का समावेश

* कांग्रेस व वायएसपी के 3-3, राकांपा व एमआईएम के 2-2 सदस्य निर्वाचित
* दोनों सेना व बसपा के गुट से 1 पार्षद को मिला ‘स्थायी’ में मौका
* कांग्रेस के कोटे से ललीता रतावा, अस्मा फिरोज खान, प्रशांत महल्ले भेजे गए स्थायी समिति में
* वायएसपी ने प्रशांत वानखडे, दीपक साहू सम्राट, प्रियंका पाटणे को दिया अवसर
* राकांपा ने अविनाश मार्डीकर व मिनल सवई तथा सेना-बसपा गुट ने मंजुषा जाधव के नाम आगे बढाए
* एमआईएम ने सलाउद्दीन इकरामुद्दीन व नजीम खान करीम खान पर जताया भरोसा
* अब सभी की निगाहें स्थायी समिति की पहली बैठक पर, स्थायी समिति सभापति को लेकर उत्सुकता तेज
अमरावती/दि.20 – विगत माह हुए अमरावती महानगर पालिका के चुनाव पश्चात अस्तित्व में आए मनपा के नए सदन की पहली आमसभा आज शुक्रवार 20 फरवरी को बुलाई गई. जिसमें पक्षीय बलाबल के मुताबिक 8 स्वीकृत पार्षदों का चयन करने के साथ ही मनपा की 16 सदस्यीय स्थायी समिति में भेजे जानेवाले पार्षदों के नामों की भी घोषणा की गई तथा सर्वसम्मती के जरिए मनपा की पहली आमसभा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों का चयन कर लिया गया. स्थायी समिति का गठन होने के साथ ही अब स्थायी समिति सभापति पद को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ गई है.
बता दें कि, अमरावती मनपा के सदन में भाजपा के सर्वाधिक 25 सदस्य निर्वाचित हुए है. जिसके चलते पक्षीय बलाबल की स्थिति के तहत 16 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा के सर्वाधिक 5 सदस्य भेजे गए है. जिनमें भाजपा पार्षद पद्मजा कौंडण्य, स्मिता सूर्यवंशी, मिलिंद बांबल, पंचफुला चव्हाण और विनोद तानवैस का समावेश है. इसके साथ ही पक्षीय बलाबल की स्थिति को देखते हुए स्थायी समिति में कांग्रेस और वायएसपी को 3-3 सीटें मिली है. इसके चलते कांग्रेस ने ललिता रतावा, अस्मा फिरोज खान और प्रशांत महल्ले को समिति में भेजा. वहीं वायएसपी की ओर से प्रशांत वानखेडे, दीपक साहू सम्राट और प्रियंका पाटणे को मौका दिया गया. इसके अलावा स्थायी समिति में राकांपा व एमआईएम के हिस्से में 2-2 सीटें आई है. जिसके चलते राकांपा ने अविनाश मार्डीकर व मिनल सवई तथा एमआईएम ने सलाउद्दीन इकरामुद्दीन व नजीम खान करीम खान को स्थायी समिति में भेजे जाने हेतु चुना है. इन सबके साथ ही शिवसेना के दोनों गुटों व बसपा के संयुक्त गुट के हिस्से में स्थायी समिति का एक सदस्य पद आया. जिसके लिए इस गुट ने सेना पार्षद मंजुषा जाधव के नाम को आगे बढाया.
स्थायी समिति गठन के बाद अब सभी की निगाहें पहली बैठक पर टिकी हैं, जहां सभापति पद के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
* स्थायी समिति में दलनिहाय सदस्य संख्या
पार्टी सदस्य संख्या
भाजपा 5
कांग्रेस 3
वायएसपी 3
राकांपा 2
एमआईएम 2
सेना-बसपा गुट 1
* किस पार्टी से कौन पहुंचा स्थायी समिति में?
भाजपा – पद्मजा कौंडण्य, स्मिता सूर्यवंशी, मिलिंद बांबल, पंचफुला चव्हाण और विनोद तानवैस.
कांग्रेस – ललिता रतावा, अस्मा फिरोज खान और प्रशांत महल्ले.
वायएसपी – प्रशांत वानखडे, दीपक साहू सम्राट और प्रियंका पाटणे.
राकांपा – अविनाश मार्डीकर और मिनल सवई.
एमआईएम – सलाउद्दीन इकरामुद्दीन और नजीम खान करीम खान.
सेना-बसपा गुट – मंजुषा जाधव.

Back to top button