शहर के 18 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन
9 पोहेकां बने एएसआई, 9 नापोकां बने पोहेकां

अमरावती/दि.6 – अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय की आस्थापना पर रहनेवाले 9 पुलिस हवालदारों को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तथा 9 नायक पुलिस कांस्टेबल को पुलिस हवालदार पद पर पदोन्नति दी गई है. इन सभी 18 पुलिस कर्मियों को उनकी सेवाज्येष्ठता के अनुसार पदोन्नत किया गया है. यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि, पोहेकां पद से एएसआई पद पर पदोन्नत किए गए सभी 9 पुलिस कर्मियों में महिला पुलिस हवालदारों का ही समावेश है.
इस संदर्भ में शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस हवालदार विद्या केशव राऊत, रंजना रामकृष्ण इंगले, तुलसा सुभाष तिखिले, सविता नामदेव बिल्लेवार, सुनीता साहेबराव बोलके, संध्या विजयराव हजारे, उषा संपतराव मकेश्वर, सुनीता हेमंत टेंभूर्णे व उषा सुरेश रेवाडे को सेवाज्येष्ठता के अनुसार पुलिस हवालदार पद से सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है. वहीं अमरावती शहर पुलिस के नापोकां निलेंद्र विनायक सिसोदे, मो. सुल्तान शे. हन्नान, आरती सुनील नायर, दिनेश प्रकाश भिसे, नीलेश प्रकाश जाधव, प्रशांत सूर्यभान गिरडे, ज्योति सुरेश चांदुरकर व मनोज सत्यनारायण यादव को नापोकां पद से पुलिस हवालदार पद पर पदोन्नत किया गया है.
शहर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) रमेश धुमाल के हस्ताक्षर से जारी इस पदोन्नति आदेश में पदोन्नत किए गए पुलिस कर्मियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई है. वहीं शहर पुलिस के 18 पुलिस कर्मियों का एक रैंक उपर पदोन्नति होने के चलते संबंधित पुलिस कर्मियों सहित उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर व्याप्त है.





