आखिरी दिन 2 करोड 14 लाख की वसूली

मनपा का संपत्ति कर

अमरावती/दि.31 – महापालिका द्वारा वित्त वर्ष के आखिरी दिन तक विविध प्रकार की छूट संपत्तिकर में दी गई थी. आज 31 मार्च को दोपहर समाचार लिखे जाने तक 5 झोन में 2 करोड 14 लाख की वसूली हो गई थी. रात्रि 12 बजे तक टैक्स जमा कराया जा सकता है.
आज की झोन निहाय वसूली के अनुसार झोन-1 में 41 लाख, झोन-2 में 99 लाख, झोन-3 में 48 लाख, झोन-4 में 17 लाख 18 हजार, झोन-5 में 8 लाख का हाउस टैक्स जमा किया गया था. अभी भी कुछ घंटे शेष होने से यह आंकडा निश्चित ही अधिक होगा.
बता दें कि, मार्च के अंतिम सप्ताह में महापालिका ने बडे बकाएदारों की संपत्तियां सील करनी शुरु कर दी थी. मनपा द्वारा एक्शन लिये जाते ही अनेक लाखों के टैक्स बकाएदारों ने अपना भुगतान कर दिया. जिसके बाद कुछ संपत्तियां महापालिका ने रिलिज कर दी थी. सोमवार की बजट आमसभा में भी हाउस टैक्स वसूली का विषय उपस्थित किया गया था. मनपा के लाख रुपए से अधिक टैक्स बकाएदारों के नाम घोषित करने की मांग सदस्यों ने उठाई थी.

Back to top button