दो वर्षों में 31 हजार महिलाएं, युवतियां लापता

स्वयं सीएम ने दी विधान मंडल में जानकारी

* खोजबीन में लायी गई तेजी, 90 प्रतिशत का पता लगा लिया
मुंबई दि.5 – प्रदेश में 2024-2025 दौरान 1 लाख 17 हजार महिलाएं, युवतियां लापता हो गई थी. जिसमें से 86 हजार का पता लगा लिया गया है. अभी भी 31 हजार महिला-युवतियां बेपत्ता है. इसके लिए विशेष कक्ष द्वारा अभियान छेडा गया है. फलस्वरुप लापता लडकियों का पता लगाने का प्रमाण 10 प्रतिशत बढ जाने की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उच्च सदन में दी.
इस संबंध में भाई जगताप, निरंजन दावखरे, चित्रा वाघ ने प्रश्न उठाया था. गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने प्रश्नों के उत्तर दिये. सदस्यों का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता एवं सदस्यों की आक्रमकता को ध्यान में रखकर हस्तक्षेप किया. उन्होंने बताया कि, अतिरिक्त महासंचालक स्तर की महिला अधिकारी की विशेष कक्ष में नियुक्ति की गई है, जो लापता महिला व युवतियों का पता लगाने प्रयत्नों की पराकाष्ठा कर रहा है.

Back to top button