जमीन सौदे में 33 लाख की धोखाधडी
जाली दस्तावेज देकर लगाया चूना

* 3 लोगों पर ठगी का मामला दर्ज
चिखलदरा/ दि.12 – चिखलदारा थाना क्षेत्र में जमीन खरीद के नाम पर 33 लाख रूपए की धोखाधडी का मामला सामने आया है. जहां आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार करते हुए किसान को लाखों रूपए से ठग लिया. वरिष्ठ कार्यालय द्बारा जांच करने के पश्चात संबंधित शिकायतकर्ता द्बारा की गई शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत धोखाधडी का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शेख अब्दुल शेख हैदर (52, चिखलदरा) ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मिलकर उनके साथ जमीन के सौदे में धोखाधडी की आरोपियों ने मोथा क्षेत्र स्थित सर्वे नंबर 215/ ए की करीब एक हेक्टेयर 59 आर कृषि भूमि का सौदा 33 लाख रूपए में किया था. सौदे के दौरान आरोपियों ने आपसी सांठगांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन्होंने संबंधित सरकारी कार्यालय में पेश कर शिकायतकर्ता को धोखे में रखा. लेकिन जब जमीन खरीदी के सारे रूपए चुकाने के बाद पता चला कि जमीन के दस्तावेज पूरी तरह फर्जी है.
यह देखते ही शिकायतकर्ता शेख अब्दुल के पैरो तले जमीन खिसक गई. इस मामले में संबंधित आरोपियों से संपर्क किया गया. लेकिन आरोपियों ने किसी भी सवाल का जवाब न देते हुए टाल मटोल करते रहे. जिसे लेकर यहां तय हो चुका था कि आरोपियों ने उनके साथ धोखाधडी की है. पश्चात मामला मंगलवार 10 मार्च को पुलिस थाने पहुंचा. शिकायत के तहत पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनय बालमुकुंद शुक्ला (60), मीना विनय शुक्ला (58), स्नेहा अजय वाजपेयी (32, गटरमलपुरा, परतवाडा) के खिलाफ मामला दर्ज किया.





