विद्यापीठ में रोजगार सम्मेलन में 38 उम्मीदवारों की नियुक्ति

अमरावती/दि.26 – संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के विद्यार्थी विकास विभाग, जिला कौशल्य विकास व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दिनदयाल उपाध्याय रोजगार सम्मेलन हुआ. इस सम्मेलन का उद्घाटन विज्ञान व तकनीकी ज्ञान विद्या शाखा के अधिष्ठाता डॉ. एच.आर देशमुख परीक्षा व मूल्यमापन मंडल के संचालक डॉ. नितीन कोली के हाथों किया गया.
इस सम्मेलन में टाटा कंसलटंसी सर्विसेस कंपनी थी. इस सम्मेलन में 200 रिक्त पदों के लिए 288 उम्मीदवारों ने सहभाग लिया था. चयन प्रक्रिया में 112 उम्मीदवारों की प्राथमिक नियुक्ति हुई. पश्चात 38 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए. सहायक आयुक्त प्रांजली बारस्कर ने आभार माना.





