घर में घुसकर पिता-पित्र की हत्या का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

फ्रेजरपुरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा

* घर के सामने कटला खडा करने के कारण पर से हुआ था हमला
अमरावती/दि.4 – घर के सामने कटला खडा करने के कारण पर से उपजे विवाद के चलते घर में घुसकर पिता-पुत्र पर चाकू व लाठी से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले फरार 4 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. यह घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले संजयगांधी नगर नं.2 में 31 मार्च की शाम घटित हुई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम यश उर्फ चारु चरणदास मेश्राम, सुमित उर्फ चुहा आनंद आडोले, आनंद नारायण आडोले और अखिल संतोष इंगले है.
जानकारी के मुताबिक उमा संघपाल बोरकर नामक महिला अपने पति, ससुर, देवर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है. इस महिला के घर के पास आनंद आडोले और उसका परिवार रहता है. 31 मार्च की शाम 6 बजे के दौरान उमा बोरकर के ससुर हिरामन बोरकर कटला लेकर घर पहुंचे और घर के सामने कटला खडा किया. कुछ समय बाद एक ऑटो रिक्शा पहुंचा. उस ऑटो रिक्शा में आनंद आडोले कुछ सामान लेकर आये थे. आनंद ने आवाज देकर कटला हटाने के लिए कहा. इस कारण हिरामन बोरकर घर के बाहर निकले और सामान आनंद के घर पहुंचाने के लिए सहायता की. रात 9 बजे के दौरान आनंद आडोले अपनी पत्नी, बेटे सुमित उर्फ चुहा और उसके दोस्त के साथ बोरकर परिवार के घर में घुस गये. घर के सामने कटला खडा करने के कारण पर से विवाद करने लगे. तब हिरामन बोरकर और धम्मपाल बोरकर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तब सुमित उर्फ चुहा ने चाकू निकालकर उन पर वार कर दिया. परिवार के अन्य सदस्य मध्यस्थी करने गये तब आनंद आडोले ने धम्मपाल बोरकर के पेट और पीठ पर चाकू के वार किये. सुमित के अन्य दोस्तों ने हिरामन और धम्मपाल को लाथों घुसो से बेरहमी से पीटा. इस हमले मे ंपिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गये. आडोले परिवार का इस हमले के जरिए मकसद दोनों पिता-पुत्र की हत्या करना था. हमले के बाद आरोपी वहां से भाग गये. पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 109 (1), 115 (2), 189 (2), 191 (2), 190, 333 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. फ्रेजरपुरा पुलिस के दल ने घटनास्थल पहुंचकर वहां के सीसीटीवी फूटेज का जायजा किया. पश्चात मिली जानकारी के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. यह कार्रवाई फ्रेजरपुरा के थानेदार रोशन शिरसाठ, निरीक्षक नीलेश गावंडे, डीबी दल प्रमुख पीएसआई राहुल महाजन, एएसआई योगेश श्रीवास, हेडकांस्टेबल सुभाष पाटिल, जवान शशिकांत गवई, हरीश चौधरी, सचिन बोरकर, सचिन परिवाले, सागर चव्हाण, जावेद पटेल, प्रशांत वानखडे, रोशन वर्‍हाडे, अखिल दलवी, दिनेश नेमाडे, रामकृष्ण चांगोले के दल ने की.

Back to top button