वाशिम के मां-बेटे सहित 4 की मृत्यु
तेलंगाणा में ट्रैवल्स बस का हादसा

अकोला /दि.14- हैदराबाद से अकोला आ रही खुराना ट्रैवल्स की बस के निजामाबाद जिले में राष्ट्रीय हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से वाशिम की रहने वाले मां-पुत्र सहित 4 लोगों की जान चली गई. मृतकों में ट्रैवल्स बस का खलासी भी शामिल है. हादसे में घायल 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मृत लोगों के नाम मंजूषा मायगनी और ऋषी मायगनी तथा राहुल और अब्बास शामिल है. हैदराबाद काम करने के लिए गये श्रमिक लक्ष्मण मायगनी और अन्य जख्मी हुए हैं. लोगों का कहना है कि, ट्रैवल्स बस ड्रायवर को झपकी आने की वजह से रोड पर किसी बडी चीज से टकरा गई और सीधे हाथ पर उलट गई. जिससे 4 लोगों की जगह पर ही मृत्यु हो गई. निजामाबाद के दो अस्पतालों में 19 लोगों को भर्ती किया गया है. जहां अधिकांश की हालत नाजुक बतायी जाती है. मायगनी परिवार वाशिम जिले के चांदई गांव का निवासी है.





