ट्रक और कार की भिडंत में 4 लोगों की मौत

अकोला/ दि. 25 – तेज रफ्तार ट्रक और मारूति इको वाहन में भीषण टक्कर में अकोला के 4 लोगों की मृत्यु हो गई. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको वाहन के परखच्चे उड गये और चारों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसा मंगलवार तडके अहिल्यानगर – दौंड राजमार्ग पर कोलगांव क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे हुआ. मृतकाेंं में एक ही परिवार के तीन लोग गजानन जनार्दन पायघन (47), दुर्गा गजानन पायघन (36 ) और वैभव गजानन पायघन (19) शामिल है. चौथा मृतक काष्टी निासी चालक नितिन कोकाटे (22) है, जबकि करण गजानन पायघन (13) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Back to top button