राज्य में बारहवीं के पहले पेपर में 42 नकलची पकडे गये

अमरावती विभाग में सर्वाधिक 22 प्रकरण

पुणे /दि.11- राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल की तरफ से राज्य में ली जा रही कक्षा 12 वीं की परीक्षा मंगलवार 10 फरवरी से शुरु हो गई. पहले ही पेपर के दिन राज्य में 42 नकलची पकडे गये है.
पहला पेपर अंग्रेजी का रहने से अनेक विद्यार्थी भयभीत थे. ऐसे में नकल की घटनाएं घटित होने का संदेह था. इस कारण राज्य व जिला सुरक्षा समिति की तरफ से आवश्यक उपाय योजना की गई थी. हर जिलों में उडनदस्ते तैयार किये गये थे. इन दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर की गई जांच में 42 प्रकरण सामने आये. इसमें विभाग निहाय विचार किया, तो पुणे विभाग में 10, नागपुर 1, छत्रपति संभाजी नगर 3, अमरावती 22, नाशिक 4 और लातूर विभाग में 2 प्रकरण उजागर हुए है. मुंबई, कोल्हापुर और कोकण विभाग में कोई भी विद्यार्थी नकल करता पाया नहीं गया है. राज्य में कुल नकल के प्रकरण 42 है, ऐसी जानकारी राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल के सचिव डॉ. दीपक माली ने दी. राज्य परीक्षा मंडल के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी यह आईएएस प्रशिक्षण के लिए जाने से मंडल का प्रभारी कार्यभार राज्य परीक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार बेडसे को सौंपा गया है.

Back to top button