अमरावती/दि.7 – स्थानीय सायंस्कोअर मैदान पर आज ग्रामविकास विभाग, पंचायत राज विभाग, जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा, महिला आर्थिक विकास महामंडल तथा महिला व बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय मिनी सरस वैदर्भीय महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक सुलभा खोडके, रवि राणा, प्रवीण तायडे, राजेश वानखडे उपस्थित थे. इस अवसर पर विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में अपने दम पर जीवनयापन कर रही एकल महिलाओं का सम्मान करने के साथ ही महिला बचत गुटों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन ख्यातनाम निवेदिका क्षिप्रा मानकर द्वारा किया गया.

Back to top button