शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 5.21 लाख की ठगी

अमरावती/दि.19 – 72 वर्षीय बुजूर्ग व्यक्ति को एआई आधारित शेयर बाजार में निवेश करने की ऐवज में ज्यादा फायदा दिलाने का झांसा देते हुए उसके साथ साईबर ठगबाजों द्वारा 5 लाख 21 हजार रुपए की ऑनलाइन जालसाजी की गई. इस मामले में जयंत श्रीधर देशपांडे (72, ग्रीनपार्क कॉलोनी, शंकर नगर) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर साईबर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) व 319 (2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 (क) व 66 (ड) के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है.





