मनपा में 5 अभियंताओं के हुए तबादले

2 अभियंताओं को 2 पदों का सौंपा गया अतिरिक्त पदभार

अमरावती/दि.7- विगत 2 अप्रैल को अमरावती महानगर पालिका की तत्कालीन आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक द्वारा लंबे अवकाश व तबादले पर जाने से पहले अमरावती मनपा की आस्थापना पर रहनेवाले विभिन्न महकमों के अभियंताओं के तबादला आदेश जारी किए गए. जिसके तहत जहां 5 अभियंताओं को इधर से उधर किया गया, वहीं तबादलों के चलते रिक्त हुए 2 पदों का अतिरिक्त कार्यभार 2 अभियंताओं को सौंपा गया.
इस संदर्भ में मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मनपा के शाखा अभियंता (स्थापत्य) मंगेश कडू को जोन क्र. 2 राजापेठ (निर्माण विभाग) से सहायक संचालक नगर रचना विभाग, शाखा अभियंता (स्थापत्य) नंदकिशोर तिखिले को जोन क्र. 2 राजापेठ (निर्माण विभाग) से जोन क्र. 1 (निर्माण विभाग), सहायक अभियंता (स्थापत्य) अविनाश रघटाटे को सहायक संचालक नगर रचना विभाग से जोन क्र. 2 राजापेठ (निर्माण विभाग), सहायक अभियंता (स्थापत्य) राजेश आगरकर को निर्माण विभाग शहर अभियंता कार्यालय से जोन क्र. 4 बडनेरा तथा सहायक अभियंता (स्थापत्य) सचिन मांडवे को जोन क्र. 5 भाजीबाजार (निर्माण विभाग) से सहायक संचालक नगर रचना विभाग में स्थलांतरित किया गया है. वहीं प्रशासकीय कामकाज को सुचारु तौर पर चलाने हेतु कार्यशाला विभाग के सहायक अभियंता स्वप्निल जसवंते को अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त एवं जोन क्र. 4 (निर्माण विभाग) के सहायक अभियंता राजेश आगरकर को शहर अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता (प्रकल्प) पद का अतिरिक्त कार्यभार अस्थाई तौर पर सौंपा गया है. इन दोनों अभियंता अधिकारियों को अपनी नियमित नियुक्ति वाले पद का कार्यभार संभालते हुए अस्थाई पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा.
तत्कालीन आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरीत अपने मौजूदा पदों से कार्यमुक्त होते हुए नई नियुक्ति वाले स्थान पर पदभार संभालने और इससे संबंधित रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को देने के लिए भी कहा गया है.

Back to top button