भूतेश्वर के हजारों दर्शनार्थियों को 500 किलो खिचडी प्रसादी

स्व.गिन्नीदेवी जुगलकिशोर अग्रवाल चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा

* मंदिर ट्रस्टियों और अग्रवाल समाज की श्रद्धापूर्ण उपस्थिति
* पूरे दिन रही महाशिवरात्री मेले की धूम
अमरावती/दि.16 – अग्रवाल समाज के प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर संस्थान के 150 बर्ष प्राचीन, ऐतिहासिक महत्त्व के महादेव को भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाला माना जाता है. महाशिवरात्री का पर्व यहां अभूतपूर्व उत्साह से रविवार को मनाया गया.
इस मंदिर का दर्शन करने मात्र से सभी मनोकामनाये पूर्ण हो जाती है यहां महाशिवरात्रीनिमित्त स्व. गिन्नीदेवी जुगलकिशोर अग्रवाल चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 500 किलो साबुदाना खिचडी तथा खोपरा बर्फी प्रसाद का वितरण किया गया. तडके 6 बजे अनिल अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच भूतेश्वर शिवलिंग का पूजन, अभिषेक, आरती और अनुष्ठान किया. इस अवसर पर अभिषेक, पूजा, आरती की गई साथ ही शिव भोले के दर्शन का लाभ करीब 10000 भाविकों ने लिया. इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष विजय केडिया, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर संस्थान अध्यक्ष अनिल जुगलकिशोरजी अग्रवाल, राजेश जी अग्रवाल, सचिव अजय चौधरी, राजकुमार चूडीवाला, राजेश (गब्बर) गिरीष जालान, जगदीशजी अग्रवाल (केबी), अशोक अग्रवाल, सुनील एम. अग्रवाल, सुनील एन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय नागंलीया, अशोक नागंलीया, अवध अग्रवाल, सतीश राजपुरीया, युवा उद्यमी ऋषि राजेश अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, सुनील जी अग्रवाल, सुशील केडिया, नितीन केडिया, किशोर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सतीश गोयनका, अग्रवाल जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष सौ समता केडिया, विक्रम केडिया, सौ नीतीशा विक्रम केडिया, रुची केडिया, पंकज चौधरी, श्रद्धा चौधरी, कविता अजय चौधरी, गजेंद्र केडिया, सरीता केडिया, मनिष केडिया, सुनीता केडिया, संजय अभयराम अग्रवाल, ओमप्रकाश जी अग्रवाल, पूर्व महापौर विलास इंगोले, सुरेश रतावा, नगरसेविका लविना हर्षे, प्रविण सुरेशचंद्र अग्रवाल एवं हजारो भक्तो ने दर्शन का लाभ लिया.
श्री भुतेश्वर महादेव मंदिर संस्थान अमरावती में महाशिवरात्री उत्सव उपलक्ष्य की गई सजावट और रोशनाई भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर गई. बडे सबेरे से लेकर देर शाम तक भाविक शिवलिंग का अभिषेक करते रहे. उसी प्रकार केसरिया और सफेद रंग के गुब्बारों से शिवालय को सुरुचि पूर्ण सजाया गया था. समाजबंधु-भगिनी ने उत्साह से खिचडी-बर्फी प्रसादी वितरण में भाग लिया. घंटों सेवाएं दी. लोगों ने भी कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. भूतेश्वर चौक पर जत्रा का परिदृष्य था.

Back to top button