बारहवीं के मराठी विषय पर्चे दौरान 507 छात्र अनुपस्थित
25 हजार 139 परीक्षार्थी, 24632 रहे उपस्थित

अमरावती/दि.13 -महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली जा रही कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 12 फरवरी को लिए गए मराठी पर्चे दौरान 25 हजार 139 में से 507 छात्र अनुपस्थित रहे. शहर सहित जिले के 14 तहसीलों में उच्च माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र परीक्षा मंगलवार 10 फरवरी से शुरु हुई. परीक्षा के तीसरें दिन यानी गुरुवार को जिले के 137 परीक्षा केंद्रों पर लिए मराठी विषय के पर्चे दौरान 507 छात्रों ने अनुपस्थिति दर्शाई, यह जानकारी शिक्षा मंडल द्वारा दी गई.
* केंद्रों पर उडनदस्तों की भेंट
बारहवीं की परीक्षा दौरान किसी भी केंंद्र पर नकल न हो, इसके लिए जिलाधिकारी आशिष येरेकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीता महापात्र के मार्गदर्शन में परीक्षा नकल मुक्त वातावरण में संपन्न होने के लिए विविध परीक्षा केंद्रों पर बैठा पथक, उडन दस्ता, दक्षता पथकों ने भेंट दी.
* हिंदी विषय पर्चे दौरान 2077 हाजिर
कक्षा 12 वीं की शालांत परीक्षा 10 फरवरी को जिले में 137 परीक्षा केंद्रों पर शुरु हो चुकी है. इस परीक्षा के दूसरे दिन यानी बुधवार 11 फरवरी को हिंदी विषय के पेपर दौरान 2 हजार 77 छात्रों ने हाजिरी लगाई.
* नकल प्रकरणों की घटना निरंक
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 फरवरी से ली जा रही कक्षा बारहवीं के अब तक अंग्रेजी, हिंदी, पर्शियन, मराठी आदि विषय के पेपर निपटे है. परीक्षा दौरान तीन दिनों में 137 परीक्षा केंद्रों पर नकल मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई. जिले में नकल प्रकरण की जानकारी निरंक होने की जानकारी विभागीय शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने दी.