धर्मदाय कॉटन फंड में 51 युवाओं का रक्तदान

भगवान महावीर जन्मकल्याणक उत्सव

* भारतीय जैन संगठन और सकल जैन समाज का आयोजन
* दर्जनों ने किया स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान
अमरावती/दि.31– सकल जैन सेवा संघ,जय जैनम परिषद, बीजेएस अमरावती, बीजेएस लेडिज विंग की ओर से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य रक्तदान शिबिरका आयोजन आज पूर्वान्ह 11 बजे धर्मदाय कॉटन में किया गया. इस कार्यक्रम के लिये मुख्य अतिथी सुरेशजी जैन अध्यक्ष महानगर चैम्बर, अनिल बोथरा अध्यक्ष श्री ओसवाल संघ, सुशिल बोकड़िया जय जैनम परिषद, शुभम जैन अध्यक्ष बीजेएस सौ. नेहा चोपड़ा अध्यक्ष बीजेएस लेडीज विंग, महेशभाई कोठारी अध्यक्ष सकल जैन संघ, विनोद सामरा तनिष्क रेमंड शोरूम, विजय बुच्चा सचिव धर्मदाय कॉटन फंड, अभय कोटेचा उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के संयोजक विनोद जांगडा (जय जैनम परिषद) ने बताया कि, दोपहर तक दर्जनों युवाओं ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान किया था. इस शिबीर के आयोजन हो सफल बनाने हरीश लाठिया, गिरीश देसाई, अमृत दूग्गड़, मनोज मुनोत, पंकज मुणोत, पंकज मुथा, राजेश कटारिया, अजय मांडविया, भीकमचंद सिंघवी, अजय मुनोत, मुकेश कोचर, सुशील सेठिया, प्रमोद कोठारी (जय जैनम परिषद) विशेष प्रयत्न कर रहे हैं. शिविर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद जांगडा, अजय मांडवीया, अजय मुनोत, पंकज मुथा, पंकज मुनोत, भीकमचंद सिंघवी रहे. समाचार लिखे जाने तक 51 युवकों ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान किया. परतवाडा के डॉ. राजेंद्र वर्मा रक्तपेढी ने ब्लड कलेक्शन किया.

Back to top button