गिरीश डागा के जन्मदिन पर 55 ने किया रक्तदान

डागा कोचिंग क्लासेस का वार्षिक आयोजन सफल

* रक्तदान समिति एवं पीडीएमएमसी का सहयोग
अमरावती /दि.7 – शहर के प्रसिद्ध कॉमर्स प्राध्यापक प्रा. डॉ. गिरीश नंदलाल डागा के जन्मदिन उपलक्ष्य आज सबेरे 9 बजे से सिद्धार्थ मंगलम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. जिसमें छात्राओं सहित 55 लोगों ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान किया. आयोजन में रक्तदान समिति और पीडीएमएमसी का सहकार्य मिलने की जानकारी डागा कोचिंग क्लासेस संचालक ने दी. विधायक सुलभा खोडके, माहेश्वरी पंचायत के सरपंच सुरेश साबू, पदाधिकारी प्रा. जगदीश कलंत्री, अशोक जाजू, संजय राठी, प्रा. सीताराम राठी सहित अनेक मान्यवर गिरीश डागा को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे थे.
आयोजन में रक्तदान समिति के महेंद्र भूतडा, अजय दातेराव, प्रा. संजय कुलकर्णी, राकेश ठाकुर, उमेश पाटनकर, पीडीएमएमसी रक्तपेढी की डॉ. सुरभि सोनी, डॉ. ऋतुजा कराले, हारिस खान, वंदना चौधरी, नीलेश चौखंडे, दिनेश कथले, प्रतीक नेवारे, अमोल टेटू और अन्य का रक्त कलेक्शन में योगदान रहा. उसी प्रकार सर्वश्री राजकुमार टवानी, संगीता टवानी, आशा लढ्ढा, संगीता राठी, मालानी, किरण मूंधडा, वनीता डागा, पूर्वेश डागा सहित मित्र परिवार की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही.

Back to top button