जिले में 5 वर्षों में 599 कैंसर के मरीज
2 हजार 522 पर की गई शल्यक्रिया

* तंबाकू के सेवन व धुम्रपान से स्वास्थ्य पर दुष्परिणाम
* समय रहते सावधान रहना जरुरी
अमरावती /दि.2 – तंबाकू, सिगरेट का सेवन करनेवाले लोगों का प्रमाण दिनोंदिन बढ रहा है. तंबाकू सेवन के अनेक दुष्परिणामों का सामना भी अनेक नागरिकों को करना पड रहा है. तंबाकू की वजह से कैंसर होता है. दिनोंदिन कैंसर के मरीज बढ रहे है. विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल (सुपर स्पेशालिटी) में अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 के दौरान 10 महिने में 2 हजार 522 कैंसर मरीजों के ऑपरेशन किए गए. भविष्य में कैंसर यह बडी समस्या साबित होगा.
देशभर में दिनोंदिन कैंसर के मरीज बढ रहे है. तंबाकू के सेवन से मानवीय शरीर पर दुष्परिणाम हो रहे है. इसमें प्रमुख रुप से मुंह का कैंसर, ओठ, जबडा, फुफ्फुस, गला, पेट तथा मुत्राशय का कैैंसर होने की संभावना रहती है. मुंह के कैंसर का प्रमाण भी दिनोंदिन बढ रहा है. जिसमें तंबाकू, सिगरेट के व्यसन से दूर रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागृती भी समय-समय पर की जाती है.
* जिले में 5 वर्ष में कैंसर के मरीज
कैंसर का प्रकार जांच किए गए मरीज कैंसर के पाए गए मरीज
मुंह का कैंसर 736980 242
स्तन का कैंसर 358693 261
गर्भाशय का कैंसर 219494 96
* सुपर स्पेशालिटी में 2023 से कैंसर विभाग कार्यान्वित
विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल (सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल) में अप्रैल 2023 से कैंसर विभाग कार्यान्वित है. यहां अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान 2 हजार 522 कैंसर के मरीजों की शल्यक्रिया की गई है. अब तक यहां 6 हजार 222 शल्यक्रिया किए जाने की जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई है.