बेनोडा में 6 लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा

ग्रामपंचायत ने बौराएं कुत्ते को पकडकर मार डाला

बेनोडा /दि.18 – बेनोडा शहीद गांव में सोमवार 16 फरवरी को सुबह 6 से 10 बजे के दौरान बौराएं कुत्ते ने कांटकर 6 लोगों को घायल कर दिया. घायलों में दो बालकों का समावेश हैं.
जानकारी के मुताबिक घायलों में कमलेश कवडेती (12), मयूर कोहरे (5), पूजा खसारे (27), निकेश निलकंठे (30), मनुबाई फरकाडे (48), राजेंद्र बारमासे (45) का समावेश हैं. बेनोडा शहीद ग्राम पंचायत ने मुनादी देकर नागरिकों को बौराएं कुत्ते से सतर्क रहने की चेतावनी दी. साथ ही नागरिकों की सहायता लेकर इस बौराएं आवारा कुत्ते की तलाश शुरू की. दोपहर 12 बजे इस कुत्ते को ग्रामवासियों की सहायता से पकडकर ग्रामपंचायत के मजदूरों द्बारा मरवा दिया गया. जख्मी 6 मरीजों पर बेनोडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया. वैद्यकिय अधिकारी डॉ. प्रतिक्षा उईके ने टिका देकर और औषधोपचार करने के बाद एंबूलंस से उन्हें अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया.
 
* नागरिकों में निर्माण हुई थी दहशत
यह घटना सोमवार 16 फरवरी को सुबह 6 से 10 बजे के दौरान घटित हुई. नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया था. बौराएं कुत्ते को दोपहर 12 बजे ग्रामवासियों का सहयोग लेकर पकडने के बाद ग्राम पंचायत के मजदूरों ने मार डाला. गांव में यदि अन्य मरीज और बौराएं कुत्ते होगे तो उनकी तलाश जारी है.
– सतीश गिरी, ग्राम विस्तार अधिकारी

Back to top button