आरोपी शेख नाजीम के घर से 62 ग्राम एमडी हुआ बरामद
क्राइम ब्रांच के दल ने किया माल जब्त

अमरावती / दि.12 – सुकली वनारसी मार्ग पर जाल बिछाकर क्राइम ब्रांच के दल द्बारा गिरफ्तार किए गये आरोपी शेख नाजीम शेख रहीम के गवलीपुरा स्थित घर पहुंचकर बुधवार 11 मार्च की रात क्राइम ब्रांच के दल ने तलाशी के दौरान 9. 30 लाख रूपए मूल्य का 62 ग्राम एमडी (मेफेड्रॉन) ड्रग बरामद किया है.
बता दे कि रविवार 8 मार्च की शाम मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के सुकली वनारसी स लालखडी मार्ग पर पुलिस के दल ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो 80 ग्राम एमडी जब्त किया था. जिसकी कीमत 3 करोड 11 लाख 85 हजार रूपए थी. दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके द्बारा की गई पूछताछ के दौरान और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह चारों आरोपी 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर हैं. पुलिस हिरासत के दौरान की गई कडी पूछताछ में आरोपी शेख नाजीम शेख रहीम से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के दल ने गवलीपुरा स्थित उसके घर की बुधवार 11 मार्च को दो पंच और एक अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली. तलाशी के दौरान शेख नाजीम के घर से 62 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया. जिसकी कीमत 9 लाख 30 हजार रूपए बताई जा रही है. इस सनसनीखेज प्रकरण में अभी भी 6 आरोपी फरार है. उनकी क्राइम ब्रांच पुलिस तलाश कर रही है. इस प्रकरण में आरोपियों की संख्या और भी बढने और रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है.





