अमरावती में 6वीं ओपन राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न
350 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अमरावती/दि.9 – वॉरियर्स स्पोर्टस एंड मार्शल आर्टस अॅकेडमी अमरावती की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6वीं ओपन राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को जिला क्रीड़ा संकुल के इंडोर स्टेडियम, मार्डी रोड में किया गया. प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आए 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता में 10, 12, 14 और 17 वर्ष से कम तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. ब्लैक बेल्ट चैंपियन ऑफ चैंपियंस (बालक वर्ग) में प्रथम अभिषेक कडू, द्वितीय जय कारंजकर, तृतीय विशाल चव्हाण, चैंपियन ऑफ चैंपियंस (बालिका वर्ग) में प्रथम जान्हवी पोल, द्वितीय प्रीति झरेकर, तृतीय संस्कृति गणेशकर आदि विजेताओं को क्रमशः 5001, 3001 और 2001 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सर्वाधिक खिलाड़ियों के साथ भाग लेने वाली टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम ट्रॉफी प्रदान की गई.
प्रतियोगिता का उद्घाटन अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी ने किया. इस अवसर पर गटनेता चेतन गावंडे, पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटील, नगरसेवक आशिष अतकरे, नगरसेविका सुरेखा लुंगारे, जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश जाधव, क्रीड़ा अधिकारी संतोष विघ्ने सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य आयोजक उमेश मोवले तथा तकनीकी समिति के सदस्य चेतन वाटणकर, विशाल चव्हाण, सागर मेश्राम, आशिष वाघमारे, जय कारंजकर, अभिषेक कडू, आदेश इंगले, अखिलेश कालमेघ, शिशिर ढोक, आयुष चौधरी, कृष्णा वाघमारे, सार्थक घोंगडे, जिगर ठाकुर और स्वराज नाइकनवरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.





