एक ही छत के नीचे सातबारा, नमूना-8 मिलेंगे

महाराजस्व अभियान, 95 सर्कल में कार्यक्रम

* राजस्व सेवा जनता के द्वार
अमरावती /दि.10 राजस्व विभाग से संबंधित सामान्य लोगों, किसानों, विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण करने महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान का पहला चरण शुरु करने जा रही है. प्रत्येक राजस्व मंडल में एक शिविर इस प्रकार 95 कार्यक्रम लिए जाएंगे. राजस्व के उपजिलाधिकारी विवेक जाधव ने लोगों से अभियान का लाभ लेने का आवाहन किया है. उन्होंने बताया कि, सभी राजस्व मंडलों में अभियान रहने से विद्यार्थियों, किसानों, सामान्यजनों को इसका बडा लाभ होगा. जिले के तहसील स्तर पर वर्ष में 4 बार शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी भी अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि, प्रत्येक शिविर के आयोजन हेतु 25 हजार खर्च की मान्यता दी गई है.
* इस प्रकार है स्वरुप
अभियान अंतर्गत गांव स्तर पर लोगों के आवेदन स्वीकार करना, उसकी जांच-पडताल करना और सेवा देना यह प्रक्रिया शिविर में पूर्ण करने का प्रयास होगा. राजस्व अंतर्गत विविध विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शिविर में सहभागी होंगे. राजस्व संबंधित सभी शिकायते, दिक्कते और प्रलंबित आवेदनों का ऑन स्पॉट निपटारा किया जाएगा. अधिकारी तत्काल शिकायतों की जांच कर उनका जगह पर ही निपटारा करने का प्रयत्न करेंगे.
* एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं
शिविर में प्रलंबित फेरफार, सातबारा दुरुस्ती, डिजिटल सातबारा, 8-अ का विवरण, आमदनी, जाति, निवासी, नॉन क्रिमिलेअर प्रमाणपत्र, टुकडे बंदी प्रकरण, सामाजिक आर्थिक सहायता लाभ, घर हेतु लीज वितरण, नापजोख आवेदन, अ‍ॅग्रीस्टॅक व पीएम किसान पंजीयन आदि सेवाओं का समावेश है. प्रलंबित फेरफार का निपटारा होगा. अभिलेख संशोधन हेल्प डेस्क भी शिविर में कार्यरत रहेगी. जमीन अभिलेख अंतर्गत नाम, क्षेत्रफल, पंजीयन में कोई चुक या विसंगती के बारे में दुरुस्ती प्रक्रिया होगी.

Back to top button