कृषि विभाग के स्टोर रुम से 7 कूलर चोरी

भीतर काम करनेवाले व्यक्ति पर संदेह

* अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अमरावती /दि.19 शहर के गाडगे नगर थाना क्षेत्र में कृषि विभाग के स्टोर रुम से कूलर चोरी होने का मामला सामने आया है. जहां एक तरफ चोरों ने शहर में पाव पसार रखे हैं. वहीं सरकारी कार्यालय में ग्रीष्मकाल के शुरु होते ही कूलर चोरी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार यह घटना विद्यापीठ रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय के स्टोर रुम की है. शिकायतकर्ता राजेश शालिकराम नांदगावे (52, बापटवाडी) ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के मुताबिक कृषि विभाग कार्यालय में कूलर लगाने के लिए वे इलेक्ट्रीशियन के साथ स्टोर रुम में गए. वहां जांच करने पर पता चला कि, स्टोर में रखे कुल 13 कूलरों में से 7 कूलर गायब थे. चोरी गए कूलरों की कुल कीमत लगभग 38 हजार रुपए बताई गई है. जांच में यह सामने आया कि, स्टोर रुम का ताला टूटा हुआ नहीं था और टीन शेड भी सुरक्षित था. आशंका है कि, चोर ने चाबी का इस्तेमाल कर चोरी को अंजाम दिया. जो कि, कार्यालय के भीतर कार्यालय का कोई कर्मचारी भी हो सकता है. इस मामले में पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है. पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

Back to top button