मेलघाट के 70 प्रतिशत मजदूर मजदूरी से वंचित

पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकुर का आरोप

अमरावती/दि.6 हाल ही में सर्वत्र होली का पर्व मनाया गया. मेलघाट के हजारो मजदूरों को मजदूरी न मिलने से उनका पारंपारिक होली का त्यौहार फिका रहा. रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत काम करनेवाले 70 फीसदी मजदूरों को मजदूरी न मिलने का गंभीर आरोप पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकुर ने लगाया है.
यशोमती ठाकुर ने तत्काल दखल लेकर नागपुर के रोगायो आयुक्त से मोबाईल पर संपर्क कर प्रशासकीय कामकाज पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की. मजदूरों की बकाया मजदूरी उनके बैंक खाते में जमा करने का आग्रह किया. यशोमति ठाकुर ने आयुक्त के साथ संवाद साधते हुए प्रशासन की लेट लतीफी पर कडे शब्दों में आलोचना की. विधायक और सांसद का वेतन हर माह की एक तारिख को होता हैं. जबकि 100 दिन मजदूरी करनेवाले मजदूरो की मजदूरी देने में टालमटोल करने पर उन्होंने संताप व्यक्त किया.
मेलघाट के मजदूरों को मजदूरी न मिलने से उन पर भूखमरी की नौबत आई हैं. आदिवासी परिवार के लिए होली सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता हैं. समय पर मजदूरी न मिलने पर वे होली नहीं मना पाए. त्यौहार मनाने के लिए उनके पास पैसा नहीं हैं. उनकी हक की मजदूरी रोकना अन्यायकारक हैं. मेलघाट के 70 फीसदी मजदूरों की बकाया राशि तत्काल अदा न की गई तो तीव्र आंदोलन की चेतावनी यशोमति ठाकुर ने दी.

Back to top button