संविधान की 7 लाख प्रतियां होगी वितरीत
घर-घर संविधान का संकल्प

अमरावती /दि.30 – भारतीय संविधान के 75 वें वर्ष निमित्त घर-घर संविधान का महत्वपूर्ण उपक्रम का संकल्प अमरावती जिले में किया गया है. भीमा कोरेगांव मानवंदना के मुख्य संयोजक कैलास मोरे ने उक्त जानकारी देेते हुए जिले में 7 लाख 75 हजार कापी संविधान की बांटने का संकल्प हैं. आगामी 14 अप्रैल से यह संकल्प साकार होगा. आगामी 1 जनवरी तक उसे पूर्ण करने का प्रयत्न होगा.
प्रा. जगदीश गोवर्धन, वीएम वानखडे ने 100-100, वसंतराव गवई ने 200 प्रतियां देने की घोषणा की है. रमेश कटके ने अब तक 10 हजार संविधान वितरीत करने की जानकारी देते हुए इस वर्ष और 1 हजार प्रतियां देने का संकल्प व्यक्त किया. रविकांत गवई ने 132 और पूर्व सैनिकों ने 500 कापीयां देने की घोषणा की है. कार्यक्रम में कपिल धवने, साहिल नवाडे, सुरेश तायडे, अनिल खंडारे, सुभाष गडलिंग, किशोर सरदार, प्रीतम चकरे, आशीष डोंगरे, दिगंबर गायकवाड, राजेश अंभोरे, परमेश्वर वरठे, पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन कमलेश्वर दाभाडे, सिद्धार्थ शेंडे, गौतम बनसोड, कमलाकर दाभाडे उपस्थित थे. महिलाओं की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही.