9 वर्षीय बालिका पर अत्याचार

पांढरकवडा / दि. 26 – शहर के मंदिर परिसर में मानवता को कलंकित करनेवाली शर्मसार घटना सामने आयी है. एक 9वर्षीय बालिका पर एक 55 वर्षीय नराधम ने लैगिंक अत्याचार किया. इस मामले में मंगलवार 24 फरवरी को दी गई शिकायत पर पांढरकवडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित बालिका का रविवार 22 फरवरी की शाम 7.30 बजे राम मंदिर परिसर में आरोपी देवीदास अनेरवाल (55, राम मंदिर के पास पांढरकवडा) ने लैगिंक अत्याचार किया. घटना के बाद पीडिता ने अपनी मां को यह बात बताई. उसके बाद बालिका की मां पांढरकवडा पुलिस थाना पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई. पांढरकवडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.





