एम्स के 96 विद्यार्थियों को विषबाधा

90 को करना पडा अस्पताल में भर्ती

* दाल से मामला बिगडने का प्राथमिक अंदाज
नागपुर/ दि. 19- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के 96 कॉलेज विद्यार्थियों को बुधवार को यहां बांसी दाल खाने से विषबाधा हो गई. 90 विद्यार्थियों को मेयो अस्पताल में भर्ती करना पडा. भोजन के बाद ही छात्रों ने जी मचलने और उलटियां होने की शिकायत शुरू कर दी थी. 6 विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई. 90 बुधवार शाम तक अस्पताल में ही एडमिट रहने की जानकारी एम्स अस्पताल सूत्रों ने दी.
उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने विष बाधा की घटना को गंभीरता से लिया है. रात का खाना खाते ही विद्यार्थियों को दस्त होने लगे. उन्होंने भोजन में दाल, चावल, चपाती और सब्जी खायी थी. दाल अधिक मात्रा में खानेवाले विद्यार्थियों की तबियत बिगडी. वहीं दाल न खानेवाले विद्यार्थी विष बाधा से बच गये. एम्स के डॉक्टर्स ने भी दाल के कारण ही यह मामला गडबड होने की बात कहीं है. डॉक्टर्स और एम्स के विशेष आपदा रिस्पॉन्स दल की तत्परता से विद्यार्थियों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया.

Back to top button