इर्विन मेें टू-डी इको मशीन रहने के बावजूद सेवा बंद

टेक्निशयन के अभाव के कारण मरीजों को सुपर हॉस्पिटल में किया जाता है रेफर

अमरावती/दि.3 – हृदयविकार संबंधि अचूक निदान के लिए अत्यावश्यक रही टू-डी ईको जांच सुविधा अमरावती जिला अस्पताल में रही तो भी टेक्निशियन न रहने से पिछले दो साल से यह मशीन इस्तेमाल में नहीं लायी गई हैं. इस कारण सैंकडो मरिजों को जांच के लिए सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में भागना पडता है.
हृदयविकार का निदान और उपचार में टू-डी इको जांच काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. मरीज के हृदय के ठोके, रक्तप्रवाह, हृदय की कार्यक्षमता का बारीकी से परीक्षण इस जांच के जरिए किया जाता हैं. ग्रामीण क्षेत्र में आनेवाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू हुई तो समय, सफर और आर्थिक खर्च भी बच सकता है. लेकिन दो साल यह यंत्रणा निष्क्रिय रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है. फिलहाल टू-डी इको जांच के लिए मरीजों को सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में रेफर किया जाता है. वहां जांच के लिए प्रतिक्षा सूची बडी रहने से अनेक मरिजों को दिनोंदिन प्रतीक्षा करनी पडती है. अनेकबार निजी अस्पताल में जाकर महंगी जांच करनी पडती हैं. जिला अस्पताल में टू-डी ईको मशीन दो साल पहले उपलब्ध हुई. यहां कुछ दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छोटे हृदयविकार की तकलीफ रहे बच्चों की जांच भी की गई. इसके लिए एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और टेक्निशियन के माध्यम से यह सेवा दी गई. लेकिन उसके अलावा इस मशीन का कोई भी इस्तेमाल नहीं हुआ. स्वास्थ्य यंत्रणा की अनदेखी के कारण जिला अस्पताल की यह अत्याधुनिक यंत्रणा निष्क्रिय पडी हैं. मरीजों बेवजह परेशानी झेलनी पड रही है. इस कारण यह यंत्रणा कार्यान्वित करने की मांग हो रही हैं.

Back to top button