प्रफुल्ल पटेल ने कर दिया साफ

नहीं होगा राष्ट्रवादी का विलय

* राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना जायेगा
गोंदिया/ दि. 3- राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने दोनों पार्टियों अजीत पवार और शरद पवार गुट के विलय की संभावना से स्पष्ट मना कर दिया. इतना ही नहीं तो उन्होंने शरद पवार गुट के नेताओं को राष्ट्रवादी अजीत पवार पार्टी की अंदरूनी बातों में बिल्कुल दखल नहीं देने की दो टूक चेतावनी दे डाली. मीडिया से बातचीत में प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का भी ऐलान किया. साफ कर दिया कि वे अध्यक्ष नहीं बनेंगे. कार्याध्यक्ष के रूप में उनका काम जारी रहेगा.
प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में पत्रकार परिषद लेकर पार्टी और अन्य अनेक विषयों को लेकर रूख स्पष्ट कर दिया. उनके तेवर बिरले नजर आए. प्रफुल्ल पटेल भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री है. शरद पवार के खासमखास रहे पटेल ने विद्रोह में अजीत दादा का साथ दिया. उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना का अन्य दलों के कुछ नेताओं ने विरोध दर्ज कराया था. जिसमें राज ठाकरे भी शामिल थे. ऐसे में पूछे गये सवाल के उत्तर में प्रफुल पटेल ने कहा कि वे कार्याध्यक्ष के रूप में काम करते हुए खुश हैं. कार्याध्यक्ष बने रहेंगे. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष शीघ्र चुना जायेगा.
प्रफुल्ल पटेल ने दोनों राष्ट्रवादी के विलय के बारे में प्रश्न करते ही तुरंत कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. पहले हमारी पार्टी के अंतर्गत विषय सलटाने दीजिए. उनके कहने से दोनों राष्ट्रवादी के विलय का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है.
प्रफुल्ल पटेल ने यह भी कहा कि अजीत पवार के चले जाने से सभी को दु:ख है. अजीत पवार इस भावना के व्यक्ति थे कि लाइफ मस्ट गोआन. इसी स्प्रीट पर वे काम करते थे्. अत: सुनेत्रा पवार का चयन का घटनाक्रम सभी के सामने है. हम उनके घर गये. दोनों पुत्र पार्थ एवं जय भी मौजूद थे. वहीं जनता और हमारी भावना को देखते हुए जिम्मेदारी स्वीकारने का अनुरोध सुनेत्रा भाभी से किया. उन्होंने भी बडप्पन दिखलाया.

Back to top button