सभी को साथ लेकर आगे बढने के थे अंतिम शब्द

अजीत दादा ने 8.37 बजे की थी आखरी कॉल

* 6 मिनट तक श्रीजीत से की थी बात
पुणे / दि. 4- ठीक सप्ताह भर बाद खुलासा हुआ है कि उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार ने विमान हादसे से ठीक पहले 8 बजकर 37 मिनिट को अपने चचेरे भतीजे और राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता श्रीजीत पवार से फोन पर बात की थी. लगभग 6 मिनट की कॉल रिकॉर्डिग सामने आयी है. जिसमें अजीत पवार श्रीजीत को बेटा कहकर संबोधित करते हैं और उसका कहा हुआ काम अवश्य करने का वादा करते हैं.
अजीत दादा का गत बुधवार 28 जनवरी को भीषण विमान हादसे में निधन हो गया. राज्य अभी भी उन्हें स्मरण करते हुए शोक व्यक्त कर रहा है. इस बीच ताजा घटनाक्रम में खुलासा हुआ है कि उप मुख्यमंत्री की आखरी फोन कॉल श्रीजीत पवार से हुई थी. बता दे कि अजीत दादा के विमान हादसे में मारे जाने की घटना को राष्ट्रवादी के ही कुछ नेताओं ने संदिग्ध बताया है. घटना की विभागीय जांच शुरू है. इसी जांच में उपरोक्त रिकार्डिंग सामने आने की जानकारी खबर में दी गई है.
श्रीजीत पवार ने पत्रकार परिषद लेकर फोन कॉल की रिकॉर्डिग सार्वजनिक की है. श्रीजीत ने बताया कि उक्त बातचीत में अजीत दादा ने माली समाज के व्यक्ति को जिला परिषद में उम्मीदवारी देेने का वादा किया था. बारामती में एनटी समाज के व्यक्ति को उम्मीदवारी देने का उल्लेख है. मार्केट यार्ड में गावडे को लिया गया है चेयर मैन के रूप में. सातव नगराध्यक्ष है ही. श्रीजीत ने बताया कि उन्होंने अजीत दादा को केवल एक मैसेज किया था. जिसके उत्तर में दादा की विमान में बैठे- बैठे फोन कॉल आयी. सभी जात धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेंगे, ऐसा संदेश अजीत दादा ने दिया था. दादा ने श्रीजीत को कहा था कि माली समाज को एक अवसर दिया जायेगा. श्रीजीत ने दावा किया कि दादा जीवन के अंतिम क्षणों तक सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर काम करने की बात स्पष्ट कह रहे है. सभी को यह बात मालूम होनी चाहिए, इसीलिए वे यह रिकॉर्डिंग सामने लाए हैं. श्रीजीत ने बताया कि अजीत दादा के आखरी शब्द थे सभी को साथ लेकर आगे बढेंगे.
श्रीजीत ने बताया कि उन्हें कोई भी दिक्कत आती तो वे दादा को संदेश भेजते थे. फिर दादा की कॉल आती थी. कोई भी व्यक्ति दादा का फोन करता या मैसेज भेजता तो अजीत दादा उसका जवाब उसका जवाब जरूर देेते.

Back to top button