जब्ती कार्रवाई में रोडा डालनेवाले कर्जदार समेत चार पर मामला दर्ज

नागपुरी गेट थाना क्षेत्र की रतनगंज की घटना

अमरावती/दि.5 कर्ज बकाया रहने से न्यायालय के आदेश पर संपत्ति का कब्जा लेने के लिए गए बैंक अधिकारी और कोर्ट कमिश्नर के काम में रोडा निर्माण करने के प्रकरण में नागपुरी गेट पुलिस ने चारों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया हैं. विशेष यानी सील तोडकर घर में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप भी संदिग्धों पर रखा गया हैं. 3 फरवरी को रतनगंज में यह घटना घटित हुई.
विशाल चंदन पात्रे में वर्ष 2019 में एक बैंक से व्यवसाय के लिए 21 लाख रुपए कर्ज लिया था. उन्होंने तारखेडा की खुद की संपत्ति गिरवी रखी थी. लेकिन कर्ज की किश्त नियमित न भरने से कर्ज बकाया रहता गया. बैंक ने बकाया वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की, पश्चात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के आदेश के मुताबिक तीन फरवरी को इस संपत्ति को कब्जा में लेने की कार्रवाई तय की गई. कोर्ट कमिश्नर और बैंक अधिकारी पुलिस बंदोबस्त के साथ घटनास्थल पहुंचे तब आरोपी ने दुविधा निर्माण शुरू किया. इस अवसर पर घर में एक वृध्द महिला बीमार रहने का कारण सामने कर कब्जा देने से इंकार किया गया. उसके बावजूद बैंक ने संपत्ति सील कर दो सुरक्षा रक्षक तैनात किए.

* सील तोडकर फिर घर में प्रवेश
बैंक द्बारा दी गई शिकायत के मुताबिक 30 सितंबर 2025 को और उसके बाद की कार्रवाई के दौरान कोर्ट के आदेशानुसार लगाया गया सील आरोपियों ने अवैध रूप से तोडा और घर में प्रवेश किया. इस प्रकरण में विशाल श्यामलाल चंदनपात्रे, श्यामलाल चंदनपात्रे, नरेश वर्मा और मनोज बारस्कर के खिलाफ नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया हैं. पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत पारधी मामले की आगे जांच कर रहे हैं.

 

Back to top button