फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में मंत्री जी ने मांगा निरामिष भोजन ,
कोर्ट के ऑर्डर की अवहेलना

नागपुर/ दि. 6- वन विभाग के विश्रामगृह में प्रदेश के राज्य मंत्री एड. आशीष जायसवाल ने मांसाहारी भोजन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैंं. उनके आदेश के पश्चात वन महकमें में खलबली मची है. क्योंकि फॉरेस्ट के रेस्ट हाउस में मांसाहार देने की पाबंदी सर्वोच्च न्यायालय ने ही लगा रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने गत 5 जुलाई 2018 को इस बारे में आदेश दिया था.
जानकारी के अनुसार आशीष जायसवाल ने वन मंत्री गणेश नाइक को पत्र दिया था. राज्य मंत्री जायसवाल ने आरक्षित वनक्षेत्र, वन्यजीव अभयारण्य और बाघ प्रकल्पों में स्थित वन विभाग के विश्रामगृह में मासांहार की अनुमति का अनुरोध पत्र में किया था. अधिकारी पशोपेश में पडे हैं. बता दें कि तत्कालीन वन मंत्री बबनराव पाचपुते ने 2004- 2005 में नीतिगत निर्णय किया था. वन विभाग के सभी रेस्ट हाउस पर मांसाहार और मद्यपान पर बंदी लगा दी थी. यह आदेश अब तक लागू है. बाघ प्रकल्पों में भी आदेश का पालन किया जाता है. किंतु गुरूवार को गडचिरोली में मीडिया से बात करते हुए एड.् आशीष जायसवाल ने अपनी मांग का पुनरूच्चार किया. वन विभाग द्बारा रेस्ट हाउस में मासांहार की आपूर्ति की मांग उन्होंने की





