स्वास्थ्य शिविर में महिला की मौत
मेलघाट में सिकलसेल का प्रकोप

* मरिजों की संख्या में लगातार हो रही बढोत्तरी
चिखलदरा/दि.7 – चिखलदरा के ग्रामीण अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्बारा सिकलसेल बिमारी के मरिजों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था. इस शिविर में चिखलदरा तहसील के चिखली गांव की द्रौपदी सुरेश पटोरकर (42) नामक महिला उपचार के लिए आई थी. लेकिन शिविर में पहुंचते ही इस महिला को अचानक खुन की उल्टियां होने लगी और कुछ ही समय में उसकी मृत्यु हो गई. इस घटना से शिविर में खलबली मच गई.
मेलघाट में सिकलसेल बिमारी का प्रकोप हैं. मृतक महिला पर स्वास्थ्य विभाग के जरिए 4 से 5 साल से उपचार शुरू था. ऐसी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई हैं. 4-5 साल से इस महिला को सिकलसेल था. यह महिला चिखलदरा में शुक्रवार को जांच के लिए शिविर में आई थी. उसे शिविर में लाते ही खुन की उल्टियां हुई और उसकी मृत्यु हुई, ऐसा आशा स्वयंसेविका जया खेडकर ने कहा.
* मेलघाट में सिकलसेल के 806 मरीज
मेलघाट में सिकलसेल मरीजों का प्रकोप जारी हैं. इस बिमारी के अनेक मरीज मिल रहे हैं. फिलहाल चिखलदरा और धारणी तहसील में 806 मरीज इस बीमारी से ग्रस्त हैं. 7363 वाहक हैं.
* मेलघाट के विशेष वर्ग में यह बिमारी
मेलघाट के विशेष वर्ग में यह बिमारी हैं. यह अनुवांशिक बिमारी हैं. दो सिकलसेल ग्रस्तों ने विवाह नहीं करना चाहिए. इस बिमारी से त्रस्त मरीजों का उचित ध्यान रखने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से शुरू हैं.
– डॉ. प्रवीण पारिसे,
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, अमरावती.





