वृद्ध साहित्यकार कलाकारों के तीन हजार प्रस्ताव लंबित

जिले में 623 लोगों के प्रस्ताव दाखिल

* चयन समिति की बैठक में योग्यता का होगा निर्णय
अमरावती/दि.7 -राजर्षि शाहू महाराज वृद्ध साहित्यकार व कलाकार मानधन योजना के अंतर्गत पात्र साहित्यकार व कलाकारों को प्रतिमाह पांच हजार रुपए मानधन दिया जाता है. अधिकांश जिले में अनेक वर्षों से चयन समिति अथवा छंटनी तथा निर्णय के अभाव में 500 से अधिक प्रस्ताव पेंडिंग है. इसलिए अब 31 मार्च से पूर्व लाभार्थियों का चयन करना होगा. दूसरी ओर कई लाभार्थियों का मानधन भी नहीं मिला. इसलिए अब यह बैठक आगामी मार्च माह पूर्व होगी.
जिला परिषद पंचायत विभाग के पास कलाकारों के मानधन के लिए विगत तीन साल में सैकडों प्रस्ताव आए थे. इनमें से चयन समिति ने कुछ प्रस्ताव मंजूर भी किए है. तथा अब वर्ष 2025-26 में इसके लिए करीब 623 साहित्यकार, कलाकारों के प्रस्ताव प्राप्त हुए है. इन प्रस्तावों की छंटनी की जाएगी. इसके पश्चात चयन समिति की बैठक होकर बैठक में इनमें से पात्र आवेदन उद्देश्य अनुसार मंजूर होंगे. अब तक तीन साल में सैकडों प्रस्ताव प्राप्त हुए थे. इनमें से पात्र लगभग 267 प्रस्ताव मंजूर हुए है.
* पंचायत विभाग की योजना
वृद्ध कलाकार मानधन योजना यह पहले जिला परिषद समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जाती थी. ऐसे में 2024-25 से यह योजना पंचायत विभाग को हस्तांतरित हुई है.
* प्रतिमाह पांच हजार मानधन
साहित्यकार और कलाकारों को प्रतिमाह पांच हजार रुपए मानधन दिया जाता है. योजना का लाभ नियमित मिलने के लिए हर साल जीवित होने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य है. मानधन की रकम सीधे डीबीटी प्रणाली द्वारा लाभार्थियों के खाते में जमा की जाती है. बढोतरी 5 हजार का मानधन 1 अप्रैल 2024 से लागू हुआ है.
* जिले में 267 लाभार्थी
वर्ष 2022-23 से 24-25 इन तीन साल की समयावधि में कलाकार मानधन चयन समिति ने करीब 267 आवेदन मंजूर किए है. इन कलाकारों को सरकार द्वारा मिलने वाला मानधन अदा किया जा रहा है.
* 31 मार्च पूर्व चयन करना होगा
जिला परिषद के पंचायत विभाग के पास राजर्षि शाहू महाराज जेष्ठ साहित्यकार व कलाकार मानधन के लिए वर्ष 2025-26 इस वित्त वर्ष में करीब 623 प्रस्ताव पेश हुए है. इन प्रस्तावों की छंटनी कर इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति की 31 मार्च से पहले बैठक होगी.

Back to top button