अमरावती-बडनेरा मनपा के नामकरण का लिया गया प्रस्ताव
स्व. अजित पवार को भी दी गई श्रध्दांजलि

अमरावती/दि.7 – मनपा के महापौर व उपमहापौर चुनाव के दौरान सभागृह में स्व. अजित दादा पवार को पहले श्रध्दांजलि देने बाबत युवा स्वाभिमान पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक प्रशांत वानखडे ने प्रस्ताव रखा. प्रस्ताव के मुताबिक सभी नगरसेवकों ने प्रशांत वानखडे के इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्व. अजित दादा पवार को भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित की. पश्चात सभागृह में पहली बार युवा स्वाभिमान पार्टी की तरफ से गटनेता नाना उर्फ ज्ञानेश्वर आमले ने अमरावती मनपा का अमरावती- बडनेरा महानगर पालिका नामकरण करने बाबत प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव को भी सभी नगरसेवकों द्बारा मंजूरी दी गई.
विशेष सभागृह बैठक में वायएसपी की तरफ से दो महत्व के प्रस्ताव रखे गए. इसकेे मुताबिक सभागृह में राज्य के उपमुख्यमंत्री स्व. अजीत दादा पवार के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें सर्वप्रथम श्रध्दांजलि देने का प्रस्ताव रखा गया. इस प्रस्ताव के मुताबिक सभागृह के सभी नगरसेवकों ने खडे रहकर दो मिनट का मौन रख स्व. अजीत दादा को भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित की. सभागृह के सभी दलों के नगरसेवकों ने इस प्रस्ताव को एकसाथ मंजूरी देते हुए उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान का गौरव किया.पश्चात युवा स्वाभिमान पार्टी की तरफ से गट नेता नाना उर्फ ज्ञानेश्वर आमले ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव सभागृह में रखा. अमरावती मनपा का अधिकृत नामकरण ‘अमरावती-बडनेरा महानगरपालिका’ करने का प्रस्ताव उन्होंने प्रस्तुत किया. अमरावती और बडनेरा इन दोनों शहरों का ऐतिहासिक, सामाजिक व प्रशासकीय दृष्टि से रहा समान विकास ध्यान में रख यह नामकरण उचित रहेगा ऐसा उन्होंने इस अवसर पर कहा. इस प्रस्ताव को भी सभी नगरसेवकों ने एकसाथ समर्थन देते हुए मंजुरी दी. इस निर्णय के कारण अमरावती- बडनेरा परिसर के नागरिकों में हर्ष व्याप्त हैं. दोनों शहरों के एकत्रित विकास को गति मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया. महापौर व उपमहापौर चुनाव की पृष्ठभुमि पर हुई इस सभागृह बैठक में श्रध्दांजलि व नामकरण प्रस्ताव के कारण वातावरण गंभीर और भावनीक हो गया था. युवा स्वाभिमान पार्टी के प्रयासों से यह दोनों प्रस्ताव अमरावती मनपा के इतिहास में महत्वपूर्ण साबित होने की चर्चा राजनीतिक क्षेत्र में चल रही हैं.





