क्या हडबडी में आहूत हुई आमसभा

प्रशासन के नियोजन पर जनप्रतिनिधियों के प्रश्न

* बैठक व्यवस्था पर राकांपा, कांग्रेस, सभी आक्रमक
अमरावती/ दि. 7- महापालिका की शुक्रवार को हुई आमसभा का आयोजन मनपा प्रशासन ने कहीं हडबडी में तो न किया था. आमसभा की बैठक अव्यवस्था से तो यही प्रश्न कांग्रेस और राकांपा के नगरसेवकों ने उठाए हैं. आमसभा में कुर्सियों की व्यवस्था बराबर न होने की शिकायत नगरसचिव संदीप वडुरकर से की गई . बल्कि देखा गया कि नगरसेवक आक्रमक और नाराज हो गये थे. उनमें कांग्रेस के विलास इंगोले, राष्ट्रवादी के गट नेता अविनाश मार्डीकर, बबलू शेखावत और अन्य सदस्यो का समावेश रहा. खबर है कि नगरसचिव आनेवाली आमसभा की व्यवस्था से पहले सभी गट नेताओं की बैठक बुला सकते हैं. जिसमें आयुक्त महोदया भी मुख्य रूप से मौजूद रहेगी.
उल्लेखनीय है कि मनपा आमसभा की पहली तारीख 30 जनवरी थी. अचानक उसे सप्ताह भर आगे खिसका दिया गया. उसके बावजूद आमसभा में सबसे बडे दल, उसके बाद दूसरे नंबर के दल और उसके बाद क्रमानुसार बैठक व्यवस्था व्यवस्थित करने में मनपा प्रशासन असफल रहने की शिकायत अनेक सदस्यों ने की.
आगे बैठने को लेकर बहस होते देखी गई. मनपा के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर सभागार में लगभग 100 सदस्यों की आसन व्यवस्था है. डायस अलग से हैं. अधिकारियों के बैठने के लिए भी व्यवस्था है. ऐसे में श्ाुक्रवार की अव्यवस्था पर नवनिर्वाचित नगरसेवक तमतमा उठे. उसमें भी वरिष्ठ नगर सेवकों को बैठक व्यवस्था के नाम पर उठाए जाने से वे खफा हो गये थे. नगरसेवकों में चुनकर आने के बाद मनपा सदन की कुर्सी को लेकर भी रार- तकरार होते देखा गया. जिसके बाद अधिकारियों को बुलाकर शिकायत दी गई. आसन व्यवस्था भली प्रकार किए जाने कहा गया. अधिकारियों ने इस बारे में गटनेताओं की अलग से बैठक बुलाकर आसन व्यवस्था तय करने की बात कही. शुक्रवार तो मामला केवल महापौर तथा डेप्युटी मेयर चुनाव का रहने से नये नगरसेवकों ने संतोष कर लिया. किंतु आयंदा बैठक व्यवस्था दुरूस्त करने प्रशासन को कहा गया है.

Back to top button