संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दर्यापुर में हिंदू सम्मेलन

भारतीय संस्कृति और पंपराओं को संजोकर रखना सभी की जिम्मेदारी

दर्यापुर/दि.9 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दर्यापुर स्थित गजानन महाराज बस्ती के गजानन महाराज मंदिर परिसर में भव्य हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिला, पुरूष और स्वयंसेवको सहित लगभग 350 नागरिकों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हभप श्री सागर महाराज परिहार ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि देव, देश और धर्म की रक्षा के लिए भारतीय संस्कृति और परंपराओ को संजोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं. उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को मजबूत रखने और आनेवाली पीढियों को संस्कारित बनाने पर जोर दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमरावती विभाग के विभागीय सहकार्यवाह श्री कमलेश भट्ट ने ह्यपंच परिवर्तन की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वायलंबन, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्योंं के महत्व को समझाया. अध्यक्षता प्रा. रघुनाथराव इंगले ने की. कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता पूजन से हुई तथा अतिथियों का सत्कार किया गया. आयोजन की सफलता में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Back to top button