रेती के बिना रॉयल्टी के वाहन बंद करें

प्रफुल्ल बारई का पत्रकार परिषद के जरिए पालकमंत्री को अनुरोध

अमरावती/दि.9 – रेती के बिना रॉयल्टी के चलने वाली गाडियों को को अमरावती शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र व वर्धा और चंद्रपुर जिले से पाबंदी करने की मांग प्रफुल्ल श्रावन बारई नामक रेती के व्यापारी ने पत्रकार परिषद के जरिए जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से की है.
पत्रकार परिषद में प्रफुल्ल बारई ने बताया कि, 24 जनवरी को जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा था कि, बोरमाला, हलदा, जुनगांव, विठ्ठलवाडा व सोमनपल्ली रेतीघाट से बिना रॉयल्टी के गाडियां का परिवहन बंद किया जाये. इसमें जो रॉयल्टी लेकर चलता है, उसका नुकसान होता है. इसमें मध्यप्रदेश से रेती आती है. इस बाबत कोई उल्लेख नहीं किया गया था. जबकि सचीन भोपले द्वारा ली गई पत्रकार परिषद में आरोप किया गया था कि, बारई ने जिले के पालकमंत्री के पास झूठी शिकायत कर अमरावती में मध्यप्रदेश से 450 गाडियां हर दिन आती है, उसे बंद किया जाना चाहिए. भोपले ने यह भी आरोपी किया था कि, बारई ने अधिकारियों से मिलीभगत कर पैसों की मांग की. जबकि प्रफुल्ल बारई का कहना है कि, वह किसी भी अधिकारी से नहीं मिला. वह खुद रेतीघाट से पूर्ण रॉयल्टी में चलता है और किसी भी अधिकारी को एक रुपया नहीं देता. जबकि बिना रॉयल्टी के चलने वाली गाडियों की वसूली का काम भोपले ही करता है. इस कारण पालकमंत्री और राज्य के गृहमंत्री से मुलाकात कर सचीन भोपले और ग्रामीण एलसीबी के अधिकारी शकील की ईडी की जांच करने की मांग प्रफुल्ल बारई करने वाले है, ऐसा उन्होंने पत्रकार परिषद में कहा.

Back to top button